Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam691376
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें20 से 25 जून के बीच में होंगे उत्तराखंड बोर्ड के बाकी बचे हुए इम्तिहानात

20 से 25 जून के बीच में होंगे उत्तराखंड बोर्ड के बाकी बचे हुए इम्तिहानात

हुकूमत इस कोशिश में है कि 20-25 जून के बीच इम्तिहानात खत्म करा लिए जाएं और इम्तेहानात के नतीजे अगले 15 दिन के अंदर दे दिए जाएं. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

देहरादून: कोरोना वायरस की वजह से टले सूबे के बोर्ड इम्तिहानात अब पूरी कराए जाएंगे. सीएम त्रिवेंद्र रावत की हिदायत के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड के इम्तिहानात 20 जून शुरू होंगे और 25 जून खत्म होंगे. उत्तराखंड हुकूमत की कोशिश है कि बाकी इम्तिहानात जल्दी खत्म हो जाएं और अगला सेशन वक्त से शुरू हो सके.

हुकूमत इस कोशिश में है कि 20-25 जून के बीच इम्तिहानात खत्म करा लिए जाएं और इम्तेहानात के नतीजे अगले 15 दिन के अंदर दे दिए जाएं. हुकूमत की कोशिश है कि अगला सेशन 1 अगस्त से शुरू हो जाए ताकि पढ़ाई का ज्यादा नुकसान न हो.

हुकूमत की जानिब से एजुकेशन सेक्रेटरी को हिदायात दी हैं कि बोर्ड के इम्तेहानात को जल्द से जल्द खत्म कराने के बाद अगले सेशन की तैयारियां भी शुरू कर दी जाएं. सूबे में बोर्ड इम्तिहानात के कई सब्जेक्ट्स के पेपर अभी होने बाकी हैं. इसको लेकर हुकूमत प्लान तैयार कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news