सुशांत मौत के ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया को कोर्ट ने 14 दिन की जेल में भेजा है. रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और दूसरे गिरफ्तार किए ड्रग्स पैडलर्स की जमानत पर भी आज फैसला आएगा.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती अभी जेल में ही कैद रहेंगी. सुशांत मौत के ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया को कोर्ट ने 14 दिन की जेल में भेजा है. रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और दूसरे गिरफ्तार किए ड्रग्स पैडलर्स की जमानत पर भी आज फैसला आएगा.
इससे पहले सेशन कोर्ट ने इस फैसले पर जुमेरात को फैसला सुनाना था लेकिन अदालत जुमा तक के लिए फैसला महफूज़ रख लिया था.
बता दें कि रिया चक्रवर्ती को लगातार तीन दिन की पूछ ताछ के बाद एनसीबी (नेशनल कंट्रोल ब्यूरो) ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद एनसीबी रिया को अदालत में पेश कर 14 दिन की अदालती हिरासत में भेज दिया था. वो फिलहाल भायकुला जेल में हैं और अभी उन्हें वहीं रहना होगा.
सुनवाई के दौरान एनसीबी के वकील ने रिया की ज़मानत की मुखालिफत करते हुए अदालत के सामने दलील दी कि अभी भी इस मामले की जांच जारी है. रिया से जो पूछताछ की गई है उसी की बुनियाद पर एनसीबी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है. पूछताछ में यह बात सामने आ चुकी है कि रिया एक बड़े ड्रग नेटवर्क का हिस्सा रही हैं. इसलिए उन्हें अभी जमानत देना उचित नहीं होगा.
Zee Salaam LIVE TV