)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान और चीन के दरमियान चल रही कशीदगी पर आज शाम 5 बजे होने वाली ऑल पार्टी में मीटिंग में कई सियासी जमातों को न्यौता नहीं दिया गया है. ज़राए के हवाले से मिला जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली के इक्तेदार में काबिज़ आम आदमी पार्टी (AAP) और बिहार असेंबली में अहम अपोज़ीशन जमात राष्ट्रीय जनता दल यू (RJD) के नाम खास तौर पर हैं.
बताया जा रहा है कि ऑल पार्टी मीटिंग में बुलाई जाने वाली जमातों के कुछ शर्ते रखीं गई थी. जैसे मीटिंग में सिर्फ कौमी पार्टियों को ही बुलाया गया है. लोकसभा में जिन पार्टियों के एमपी 5 से ज्यादा हैं सिर्फ उन्हें ही बुलाया गया है. शुमाल मशरिकी सूबों की अहम जमातों को ही बुलाया गया है. इसके अलावा उन जमातों को ही बुलाया गया, जिनके मेंबर मरकज़ी कैबिनेट में वज़ीर हैं.
ज़राए के मुताबिक मीटिंग में कांग्रेस की सद्र सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के सद्र अखिलेश यादव, JMM के सद्र हेमंत सोरेन, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, TDP के सद्र चंद्रबाबू नायडू वगैरा शामिल होंगे.
Zee Salaam Live TV