Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2704785
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंतेजश्वी ने क्यों कहा, वक्फ बिल के समर्थक पार्टियों को बिहार चुनाव में जनता देगी जवाब

तेजश्वी ने क्यों कहा, वक्फ बिल के समर्थक पार्टियों को बिहार चुनाव में जनता देगी जवाब

Waqf Bill Update: वक्फ बिल के विरोधियों के लिए RJD प्रमुख तेजश्वी यादव बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा है कि वक्फ बिल के समर्थ, कथित सेक्युलर टार्टियों को बिहार विधानसभा चुनाव में जनता मुहतोड़ जवाब देगी. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

तेजश्वी ने क्यों कहा, वक्फ बिल के समर्थक पार्टियों को बिहार चुनाव में जनता देगी जवाब

Waqf Bill Update: वक्फ संशोधन बिल कल बुधवार (2 अप्रैल) को लोकसभा में पास हो गया है, और आज इस बिल पर राज्यसभा में चर्चा चल रही है. इस बीच विपक्षी दल के नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल के सदर तेजश्वी यादव ने इस बिल के खिलाफ बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी दोनों सदनों में वक्फ बिल का विरोध मजबूती से किया है. उन्होंने अपने बयान में जेडीयू और एलजेपी पर भी निशाना साधा है. 

लोकसभा के बाद वक्फ बिल को आज राज्यसभा में पेश किया गया है. राज्य सभा में इस बिल पर चर्चा चल रही है. इसी बीच तेजश्वी यादव ने वक्फ बिल का समर्थन करने वाले कथित सेक्युलर दलों को टार्गेट करते हुए बयान दिया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी दोनों सदनों में मजबूती के साथ इस बील का विरोध किया है. उन्होंने वक्फ बिल का समर्थन करे वाले पार्टियों के लिए कहा कि आने वाले बिहार विधान सभा चुनाव में सूबे की जनता कथित सेक्युलर दलों को मुहतोड़ जवाब देगी. 

इससे पहले तेजश्वी यादव ने वक्फ बिल को मुसलमान विरोधी बता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि यह बिल मुस्लिम समाज के मजहबी अधिकारों पर हमला है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी अभी मुसलमानों को टार्गेट कर रही है, आगे सिखों को करेगी, फिर ईसाईयों का नंबर है. 

Add Zee News as a Preferred Source

राज्यसभा में वक्फ बिल के खिलाफ RJD के सासंद ने क्या बोला

RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झां ने गुरुवार यानी आज वक्फ बिल के खिलाफ सदन में अपनी बात रखा, और कहा कि मुल्क का माहौल संप्रदायिक हो गया है. उन्होंने कहा कि आप आए दिन किसी मस्जिद के नीचे मंदिर खोजने निकल पड़ते हैं. इन सब के बिज वक्फ बिल और आपके नियत दोनों पर शक होता है. उन्होंने कहा कि भारत की जमीन पर मुसलमानों का कर्ज है, और इस मुसलमानों पर इस जमीन का कर्ज है. इस कर्ज के रिश्ते को बरक़रार रहने दीजिए. इसे आप तीजारत की नजर से न देखिए.

 

TAGS

Trending news