)
नई दिल्ली: हिंदुस्तानी क्रिकेट टीम नायब कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बल्ले बाज़ी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस वक्त रोहत शर्मा UAE में होने वाले आईपीएल 2020 की तैयारियों में लगे हुए हैं. इस दौरान प्रेक्टिस करते हुए रोहित शर्मा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखर कर कोई भी हैरान रह सकता है.
दरअसल मुंबई इंडियंस टीम ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रोहित शर्मा एक गंगनचुंबी छक्का मारते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रोहित शर्मा फुल ऑफ लेंथ को कदमों का इस्तेमाल कर के हिट करते हैं. रोहित के इस शॉट में इतनी ताकत होती है कि बॉल सीधा मैदान के बाहर चलती बस की छत से जा टकराती है.
Batsmen smash sixes
Legends clear the stadium
Hitman smashes a six + clears the stadium + hits a moving #OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @ImRo45 pic.twitter.com/L3Ow1TaDnE— Mumbai Indians (@mipaltan) September 9, 2020
रोहित शर्मा के इस छक्के की लंबाई 95 मीटर होती है. ऐसे में रोहित शर्मा के इस अनोखे छक्के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही मद्दाह रोहित के इस शॉट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. मालूम हो कि मुंबई इंडियंस को आगामी आईपीएल का पहला मुकाबला 19 सितंबर को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ खेलना है.
Zee Salaam LIVE TV