Bangladesh News: बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर RSS ने अपनी तीन दिवसिय वार्षिक बैठक में चिंता जताई है. साथ ही भारत सरकार से वहां के माइनॉरिटी ग्रुप की जान-माल की हिफाजत के लिए हरसंभव कोशिश करने की अपील की है. पूरी खबर जाने के लिए नीचे सक्रॉल करें.
Trending Photos
)
Bangladesh News: बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले की घटना सुर्खियों में थी. इस मद्दे पर भारते के संसद में भी आवाज उठाई गई थी. इस बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म को लेकर आवाज उठाई गई. संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने बांग्लादेश के हिंदू समाज के साथ एकजुटता से खड़े होने का प्रस्ताव पारित किया और उनकी हिफाजत की मांग की है.
बता दें कि इस प्रस्ताव में कहा गया है कि बांग्लादेश में तख्तापलट के वक्त से वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों के मठ-मंदिरों की बेहुरमती और हिंदू समुदाय के लोगों की हत्या की घटनाए लगातार सामने आ रही है. साथ ही कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म को सिर्फ राजनीतिक घटना बता कर इसके मजहबी पक्ष को नकारा नहीं जा सकता है. साथ ही बांग्लादेश में लगातार घट रहे हिंदू आबादी पर भी चिंता जताई गई है. ध्यान देने वाली बात है कि साल1951 में बांग्लादेश की कुल आबादी में हिंदू 22 परसेंट थे. वहीं, मौजूदा वक्त में सिर्फ 7.95 परसेंट हैं
RSS ने खीस तैर पर इस बात पर चिंता जताई है कि कुछ अंतर्राष्ट्रीय ताकतें जानबूझकर भारत के पड़ोसी क्षेत्रों में अविश्वास और टकराव का माहौल बना रेह हैं, और एक मुल्क को दूसरे मुल्क के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं. साथ ही इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकार और बुद्धिजीवी वर्ग से गुजारिश की गई है कि वह भारत विरोधी तमाम एजेंडे को खत्म करने में मदद करें, और भारत विरोधी ताकतों की असलियत को उजागर करें.
RSS की प्रतिनिधि सभा ने भारत सरकार से गुजारिश की है कि वह बांग्लादेश के हिंदू समाज की जान-माल की हिफाजत को सुनिश्चित करने के लिए वहां की सरकार से लगातार संवाद बनाए रखें, और साथ-साथ हरसंभव कोशिश जारी रखे.