)
नई दिल्ली: राजस्थान की अशोक गहलोत हुकूमत पर खतरा मंडरा रहा है. ज़राए से मिली जानकारी के मुताबिक अशोक गहलोत और सचिन पायलट में आपसी कशीदगी बढ़ती ही जा रही है.
इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि राहुल गांधई ने सचिन पायलट को मिलने के लिए बुलाया था लेकिन सचिन पायलट राहुल गांधी से मिलने नहीं गए. राहुल गांधी के दफ्तर का कहना है कि दोनों लीडरों के दरमियान फोन पर राब्ता बना हुआ है. राहुल के दफ्तर का ये भी दावा है कि बातचीत के ज़रिए मामले को सुलझा लिया जाएगा.
उधर कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि- अपने साबिक साथी सचिन पायलट को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के ज़रिए दरकिनार किए जाने पर मुझे दुख है. उन्होंने कहा कि इससे ये पता चलता है कि कांग्रेस में काबिलियत और सलाहियत के लिए कोई जगह नहीं है.
राजस्थान कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच कांग्रेस लीडर रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन को पार्टी कयादत ने जयपुर पहुंचने के लिए कहा है. राजस्थान पार्टी इंचार्ज अविनाश पांडे के साथ दोनों लीडर आज सीएम अशोक गहलोत की रिहाइश पर होने वाली मीटिंग में शामिल होंगे.