)
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते असर के देखते हुए मुल्क भर में लॉकडाउन है. ऐसे में पुलिस और डॉक्टर्स दिन रात अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की खिदमत में लगे हुए हैं. इस बोहरान में मुल्क के लोग अपने अंदाज़ में लोग उनका सम्मान कर रहे हैं. हिंदुस्तान की तीनों फौज ने भी गुज़िश्ता दिनों कोरोना वारियर्स की शान में अपने अपने अंदाज़ में सलामी पेश की थी. अब इस कड़ी में खेल और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी जुड़ गई हैं.
दरअसल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli और अदाकार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने महाराष्ट्र पुलिस (Maarashtra Police) के एज़ाज़ में अपनी डीपी बदली है. तीनों हस्तियों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर महाराष्ट्र पुलिस का निशान (Symbol) लगाया है.
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, हमें महफूज़ रखने के लिए 24/7 बगैर थके ड्यूटी कर रही महाराष्ट्र और मुल्कभर की पुलिस का शुक्रिया.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लिखा, 'महाराष्ट्र पुलिस किसी भी आफत, हमले और उससे बने हालात में शहरियों के साथ खड़ी रहती है. आज जब वे सड़कों पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग की कयादत कर रहे हैं, तो मैंने ट्विटर पर महाराष्ट्र पुलिस के निशान को अपनी डीपी पर लगाकर उन्हें ऐज़ाज़ देने का फैसला किया है. इस कोशिश में आप मेरा साथ दें.'
अदाकार अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं हर दिन अपने बहाहदुरों की बहादुरी की कहानियां सुनता हूं जो अपने डर और थकान को एक तरफ रखकर हमारी सिक्योरिटी में जुटे हैं. हमारी महाराष्ट्र पुलिस उनमें से एक है. उनके ऐज़ाज़ में मैं अपनी डीपी बदल रहा हूं. उनके ऐज़ाज़ में आप भी मेरा साथ दें.
Zee Salaam Live TV