Holi News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली से एक हफ्ते पहले ही मस्जिदों को ढ़का जा रहा है. यह काम मुसलमानों की सहमति से प्रशासन कर रही है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Holi News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अनोखी होली खेली जाती है, जिसकी वजह से शाहजहांपुर की लगभग 67 मस्जिदों को तिरपाल से ढ़क दिया जाता है. यह काम मुस्लिम समुदाय की सहमति से की जाती है. दो समुदायों में टकराव न हो, और इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे. इस लिए प्रशासन के तरफ से मस्जिदों को ढ़क दिया जाता है.
मस्जिदों की सुरक्षा के लिए तैनात है पुलिस
दरअसल, शाहजहांपुर में होली से एक हफ्ते पहले से ही होली शुरू हो चुकी है. यहां लोग रंगों के साथ जूता मार होली भी खेलते है. कोई शरारती तत्व मस्जिद पर रंग न डाल दे, इस वजह से शाहजहांपुर की मस्जिदों को तिरपाल से ढ़क दिया जाता है. मस्जिदों की सुरक्षा के लिए पलिस बल की तैनाती कर दी गई है. यहां होली के साथ हुरदंग भी होता है, और इस बीच माहौल खराब होने का डर रहता है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन की तरफ से पीस कमेटी की बैठक की गई है.
67 मस्जिदों को तिरपाल से ढ़का जाएगा
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने होली के मौके पर प्रशासन की निर्देशों को मानने की बात कही है. बतादें पीस कमेटी की बैठक में मुस्लिम समुदाय की रजामंदी से जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि इलाके की 67 मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया जाएगा. यह फैसला इलाके में शाति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है. इस फैसले पर मुस्लिम समाज ने ऐतराज नहीं जताई है, बल्कि पुलिस को हर तरीके से सहयोग करने की बात कही है.
इस तरह खेली जाती है जूतामार होली
गौरतलब है कि शाहजहांपुर में जूतामार होली खेली जाती है. इस मौके पर लगभग 10 किलोमीटर लंबा एक जुलूस निकाली जाएगी, जिसमें एक बैल गाड़ी पर एक आदमी को लाट साहब बना कर बैठाया जाएगा. लाट साहब बने आदमी को लोग जूतों से पीटते हुए पूरे शहर में घुमाया जाता है. इस जुलूस में हजारों की तादाद में लोगों की आने की संभावना है. भीड़ को देखते हुए प्रशासन इलाके में चौकसी बढ़ा दी है, और मस्जिदों के पास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
प्रशासन की है ये तैयारी
शाहजहांपुल में जूतामार होली और जुलूस की तैयारी को लेकर पुलिस ने कहा है कि प्रशासन और लोकल इंटेलिजेंस की टीम सादी वर्दी में तैनात कर दिए गए है. सेंसिटिव इलाकों की निगरानी की जा रही है. इस काम में ड्रोन की मदद ली जा रही है. पुलिस ने कहा है कि होली को देखते हुए इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक की गई है. साथ ही पुलिस ने कहा है कि इलाके में शांति से होली मनाई जाएगी.
मुसलमानों ने कही ये बात
मस्जिद को ढ़कने की फैसले पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा है कि इलाके में शांति के लिए प्रशासन के तरफ से यह कदम उठाई गई है. धर्मगुरुओं ने कहा कि अगर मस्जिद पर रंग पड़ेगी तो माहौल खराब होने का डर है. इस लिए कुछ दिनों के लिए मस्जिदों को तिरपाल से ढ़कना सही है.