)
नई दिल्ली: अपनी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने सफाई पेश की है. दरअसल, सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन बोको हराम और आईएसआईएस (ISIS) से की है, जिसके बाद इस पर विवाद खरा हो गया है और चो-तरफा इसकी तंकीद की जा रही है. अब कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इस पर सफाई दी है.
सलमान खर्शीद ने अपनी सफाई में कहा, 'मैंने हिंदुत्व को कभी आतंकी संगठन नहीं कहा. इस बुक को लिखने के लिए मैंने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर का इंतजार किया. खर्शीद ने आगे कहा, ‘मैंने इस किताब में लिखा है कि जो लोग हिंदू धर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं, वो लोग ISIS और बोको हरम के सपोर्टर्स होते हैं. मेरी किताब में आतंकी लफ़्ज़ कहीं भी नहीं है.’
खुर्शीद ने कहा, 'जो कोई भी सियासत करना चाहेगा, करेगा और जो कोई किताब लिखना चाहेगा लिखेगा. मेरी किताब हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने और लोगों को यह समझाने के लिए है कि सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या पर फैसला एक अच्छा फैसला था.'
सलमान खर्शीद ने ये भी कहा कि, 'मैंने अपनी किताब में हिंदुत्व को एक्पलेन किया है और इसकी असल हकीकत को सामने लाया है. मैंने वही लिखा है जो मेरी पार्टी कहती है, करती है और सोचती है. अगर कांग्रेस कहेगी ये मत कहो तो मैं बेशक वो नहीं कहूंगा, लेकिन पार्टी ने इस किताब की हिमायत की है.'
गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद की किताब, 'सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स' की रस्मे इजरा बुधवार को की गई थी. हालांकि लगातार इस किताब पर पाबंदी लगाने की मांग की जा रही है. इस बीच, दक्षिणपंथी समूह हिंदू सेना ने शुक्रवार को खुर्शीद पर आरोप लगाया कि हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों के जिहादी इस्लाम से करने वाले उनके बयान से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठोस पहुंची है.
वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आज़ाद ने भी सलमान खुर्शीद की टिप्पणी से ना-इत्तफाकी ज़ाहिर करते हुए कहा कि कहा खुर्शीद का ऐसा कहना कहीकत के ऐतबार से बिल्कुल गलत और मुबालगा-आराई है.
Zee Salaam Live TV: