Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2672669

Sambhal News: CO अनुज चौधरी को रामपुर सांसद की खुली चेतावनी; बर्दाश्त नहीं करेंगे बिगड़े बोल

Sambhal News: संभल के सीओ अनुज चौधरी के विवादित बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्म हो चुकी है. अनुज चौधरी ने मुस्लिमों को टार्गेट करते हुए कहा था कि रंग से दिक्कत है तो होली के दिन घर से बाहर न निकलें. इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने सीओ के बयान पर ऐतराज जताते हुए, उन्हे उनकी ड्यूटी याद दिला दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि सीओ अनुज चौधरी दो समाज के बीच तफरका फैलाना चाहता है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Sambhal News: CO अनुज चौधरी को रामपुर सांसद की खुली चेतावनी; बर्दाश्त नहीं करेंगे बिगड़े बोल

Sambhal News: उत्तर प्रदेश का जिला संभल, शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए हिंसा के बाद से सुर्खियों में बना हुआ है. वहीं, संभल के सीओ अनुज चौधरी ने होली के दिन जुमे की नमाज पर एक विवादित बयान दे दिया है. विवादित बयान के बाद यूपी की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है. उनके विवादित बयान के बद अलग अलग नेताओं की रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने सीओ अनुज चौधरी को पुलिस का फर्ज याद दिलाया है. साथ ही उन्होंने CO पर इल्जाम लगाया है कि वह दो समाजों के बीच में तफरका पैदा करना चाहते हैं.

दरअसल, संभल सीओ अनुज चौधरी गुजिश्ता रोज पीस कमेटी की एक बैठक में मुस्लिम समाज के होली के रंग से गुरेज पर विवादित टिप्पणी की थी. इस बयान के बाद उनके निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं. समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने अनुज चौधरी के बयान पर कहा ही कि उन्हें जो काम करना चाहिए, उसमे वह बुरी तरह फेल हैं. साथ ही उन्होंने काहा कि पुलिस का काम लॉ एंड ऑर्डर को संभालना है, न की बयानबाजी करना है. उन्होंने आगे कहा कि सीओ अनुज चौधरी यह पहली बार नहीं कर रहे है. इससे पहले भी वह समाज में तफरका पैदा करने वाले बयान दे चुके हैं.

अधिकारियों की नफरती भाषा बर्दाश्त नहीं की जायेगी 
मौलान मोहिबुल्ला नदवी ने कहा कि इससे पहले भी कई मौके पर दो समुदायों के त्यौहार एक तारीख पर आपसी भाईचारे की मदद से अमन के साथ मनाया गया है. उन्होंने सीओ अनुज चौधरी के विवादित बयान पर विरोध जताते हुए कहा कि अधिकारियों की इस तरीके का बयान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से अपील करते हुए कहा कि सीओ अनुज चौधरी को संभल से तुरंत हटाया जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

सीओ ने दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि इस साल होली और जुमा एक ही दिन पड़ रहा है. 6 फरवरी को संभल में पीस कमेटी की बैठक हुई थी. यह बैठक होली और जुमा एक ही दिन मनाने को लेकर की गई थी. इस बैठक में संभल के सीओ अनुज चौधरी भी मौजूद थे. बैठक के बीच अनुज चौधरी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि  अगर आपको रंग से दिक्कत है तो उस दिन घर से न निकलें. साथ ही उन्होंन यह भी कहा कि अपने धर्मों का सम्मान करते है तो दूसरों को कीड़ा-मकौड़ा न समझे. इस बयान के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि सीओ अनुज कुमार सीएम योगी को खुश करने के लिए नफरती भाषा बोल रहे है. साथ ही सोशल मीडिया पर योगी के पूरे भाषण का क्लिप वायर हो रहा है, जिसमे योगी भी जुमे की नमाज और होली पर सेम बात बोलते दिख रहे हैं.

TAGS

Trending news