Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam741789
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसमाजवादी पार्टी के लीडर सीएन सिंह का इंतेकाल, लोहिया अस्पताल में दाखिल

समाजवादी पार्टी के लीडर सीएन सिंह का इंतेकाल, लोहिया अस्पताल में दाखिल

जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा हल्के से चंद्रनाथ सिंह एमपी भी रह चुके थे. सीएन सिंह ने साल 1999 में जीत दर्ज कर पहली बार मछलीशहर सीट पर समाजवादी झंडा बुलंद किया था.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर और साबिक एमपी रह चुके सीएन सिंह का जुमा की सुबह लखनऊ में इंतेकाल हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और राजधानी के राममनोहर लोहिया अस्पताल में दाखिल थे. दिवंगत चंद्र नाथ सिंह प्रतापगढ़ के रहने वाले थे और काफी मिलनसार लीडर माने जाते थे. उनके इंतेकाल के बाद आबाई ज़िला प्रतापगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है. 

जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा हल्के से चंद्रनाथ सिंह एमपी भी रह चुके थे. सीएन सिंह ने साल 1999 में जीत दर्ज कर पहली बार मछलीशहर सीट पर समाजवादी झंडा बुलंद किया था. उन्होंने बीजेपी के रामविलास वेदांती को शिकस्त दी थी. सीएन सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान ही उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आखिरी सांस ली. 

वे मुलायम सिंह के करीबियों में गिने जाते थे. सीएन सिंह प्रतापगढ़ सदर सीट से 1996 में विधायक भी रहे. उनके परिवार में अहलिया (पत्नी) उषा सिंह, एक बेटा प्रशांत सिंह और बेटी पूर्णिमा सिंह हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news