Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam827765
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंSP सांसद का विवादित बयान, कहा- राम मंदिर का चंदा मांगने वालों बिके हुए मुसलमानों से कराया जाएगा पथराव

SP सांसद का विवादित बयान, कहा- राम मंदिर का चंदा मांगने वालों बिके हुए मुसलमानों से कराया जाएगा पथराव

उन्होंने कहा कि भाजपा की सियासत के समझने की जरूरत है. राम मंदिर का मुद्दा खत्म हो गया है लेकिन भाजपा के लोग जब चंदा लेने निकलेंगे तो चंद बिके हुए मुसलमानों से पथराव देंगे.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुरादाबाद/तुषार: उत्तर प्रदेश के मुरदाबाद से समजवादी पार्टी के एमपी एसटी हसन (ST Hasan) ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है. हसन ने उत्तर प्रदेश के इक्तेदार (सत्ता) में काबिज़ भाजपा पर भी संगीन इल्ज़ाम लगाते हुए कहा है कि आने वाले चुनावों में फायदा लेने के लिए राम मंदिर का चंदा लेने निकले लोगों पर पथराव करवा सकती है.

यह भी पढ़ें: पति के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर घूम रही थी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बता दें कि एसटी हसन ने भाजपा पर राम मंदिर तामीर के जरिए सियासत करने का इल्ज़ाम लगाया है. एसटी हसन ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम के दरमियान मौजूद खुशगवार माहौल को बिगाड़कर फायदा उठा सकती है और इसमें कुछ बिके हुए मुसलमान उनका साथ देंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: जानिए UP में कैसे बड़ी पार्टियों का खेल बिगाड़ सकती है ओवैसी-राजभर की जोड़ी?

उन्होंने कहा कि भाजपा की सियासत के समझने की जरूरत है. राम मंदिर का मुद्दा खत्म हो गया है लेकिन भाजपा के लोग जब चंदा लेने निकलेंगे तो चंद बिके हुए मुसलमानों से पथराव देंगे. पथराव के बाद जो होगा वो आप मध्य प्रदेश में दुख चुके हैं. इसके द्वारा हिंदुओं को ये पैगाम दिया जाएगा कि हम ये हालत कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: युवक ने चुनाव लड़ने के लिए उधार ली दोस्त की पत्नी, जीत के बाद बदली नीयत, फिर हुआ कुछ ऐसा

यह भी पढ़ें: TV पर घोड़ों की रेस देख कुत्ता करने लगा कुछ ऐसी हरकत कि वायरल हो गई VIDEO

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news