Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2722332
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंSambhal: साम्प्रदायिक नहीं बेहद मासूम हैं CO अनुज चौधरी, लेकिन क्लिन चिट मिलने से क्यों नाराज़ हैं मुसलमान?

Sambhal: साम्प्रदायिक नहीं बेहद मासूम हैं CO अनुज चौधरी, लेकिन क्लिन चिट मिलने से क्यों नाराज़ हैं मुसलमान?

Sambhal News: CO अनुज चौधरी ने गुजिश्ता दोनों ईद और होली एक साथ पड़ने पर एक बयान दिया था. इसके बाद मुस्लिन समुदाय और विपक्षी नेताओं ने इस बयान की मजम्मत की थी. इस मामले में सीओ अनुज को क्लीन चीट मिल गई है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

 Sambhal: साम्प्रदायिक नहीं बेहद मासूम हैं CO अनुज चौधरी, लेकिन क्लिन चिट मिलने से क्यों नाराज़ हैं मुसलमान?

Sambhal News: संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पिछले साल हिंसा हुई थी, जिसके बाद इस जिला को संवेदनशील हो गया है. वहीं, संभल के सीओ अनुज चौधरी ने मुसलमानों को टार्गेट करते हुए एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने नाराजगी जाहिर की थी, और सेवा आचरण नियमावली उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी. 

 क्लीन-चिट मिलने पर मुस्लिम नराज, और इन लोगों ने फैसले का किया स्वागत
सीओ अनुज चौधरी को विवादित मामले में प्रशासनिक महकमे की तरफ से क्लिन चिट दे दी गई है, जिसके बाद मुस्लिम सुदाय ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि अनुज चौधरी पुलिस महकमे का ही हिस्सा हैं, इसलिए जांच में अनुज चौधरी को ही सपोर्ट किया गया है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि मामले की जांच किसी आयोग से कराई जानी चाहिए थी. हिंदू समुदाय के लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है, और कहा कि CM योगी ने भी सीओ अनुज चौधरी के बयान का समर्थन किया था.
 

अुनज चौधरी ने दी थी ये विवादित बयान
संभल C.O अनुज चौधरी ने होली और ईद एक ही दिन पड़ने पर एक बयान दिया था, जिसके बाद विपक्षी दलों ने और मुस्लिम समुदाय ने काफी आपत्ति जातई थी. अनुज चौधरी ने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, और जुमा साल में 52 मरतबा आता है. उन्होंने कहा था कि अगर किसी को रंग से गूरेज है तो घर से न निकले. अनुज चौधरी ने एक दूसरे बयान में सफाई देते हुए कहा था कि अगर किसी को उनके कही बातों से दिक्कत है तो कोर्ट क्यों नहीं चले जाते? विपक्ष ने सीओ अनुज चौधरी को संप्रदायिक बताया था, और कई तरह के आरोप लगे थे. लेकिन सीएम योगी ने अनुज चौधरी का मजबूती के साथ समर्थन किया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

पूर्व IPS की शिकायत को बाद CO अनुज चौधरी पर हुई जांच
गौरतलब है कि अनुज चौधरी के खिलाफ विवादित बायन मामले की जांच ADG लॉ एण्ड ऑर्डर कर रहे थें. अब पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में सीओ अनुज चौधरी को यह कहते हुए क्लीन चिट दे दी है कि इनके खिलफ कोई ठोस सबूत नहीं है. बात दें कि CO अनुज को खिलाफ पूर्व IPS और आजाद अधिकार सेना पार्टी के सदर अमिताभ ठाकुर ने IGRS (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर शिकायत की थी. उन्होंने अनुज चौधरी पर आरोप लगाया था कि वह जानबूझकर लगातार सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन कर रहे हैं.

TAGS

Trending news