Sambhal Gaza Free Posters: दुनिया भर के मुसलमान इज़रायली उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं और फिलिस्तीन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं. इसी सिलसिले में ईद की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर फिलिस्तीन के झंड़े फहराए गए.
Trending Photos
)
Sambhal Gaza Free Posters: संभल जिले के बनियाठेर थाना इलाके के नरौली कस्बे में स्थानीय दुकानों के आसपास दीवारों पर "गाजा मुक्त, फलस्तीन मुक्त" लिखे पोस्टर लगने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आज यानी 20 अप्रैल को बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 6 से 7 लोगों की पहचान की गयी है. कथित तौर पर पोस्टरों में एक खास समुदाय से इजराइली सामान का बहिष्कार करने और उन्हें खरीदने से परहेज करने की अपील भी शामिल थी.
बनियाठेर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामवीर सिंह ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पोस्टरों का मामला कुछ दिन पहले प्रकाश में आया था और फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है. एसएचओ ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण के जरिए छह से सात लोगों की पहचान की गयी है. इसके अलावा, पुलिस ने जिन जगहों पर पोस्टर लगे हैं वहां आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी जुटाई है.
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि इजरायल गाजा पर लगातार हमले कर रहा है. इस हमले में कम से कम 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुक है. जबकि 1 लाख से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. इसी कारण से, दुनिया भर के मुसलमान इज़रायली उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं और फिलिस्तीन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं. इसी सिलसिले में ईद की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर फिलिस्तीन के झंड़े फहराए गए, जिसके बाद यूपी पुलिस ने सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जुर्माने भी लगाए.
गाजा पर भीषण बमबारी
वाजेह हो कि हमास ने 7 अक्तूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था. इस हमले के बाद से ही नेतन्याहू की फौज गाजा पर भीषण बमबारी कर रही है. इस भीषण बमबारी की वजह से गाजा खंडहर में तब्दील हो चुका है. इजरायली फौज रिफ्यूजी कैंप, अस्पाताल समेत कई जगहों पर बमबारी कर रही है.