Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2721440
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंSambhal दंगे में मुल्ला और गुलाम ने की फायरिंग, SIT की चार्जशीट में बड़े खुलासे

Sambhal दंगे में मुल्ला और गुलाम ने की फायरिंग, SIT की चार्जशीट में बड़े खुलासे

Sambhal Violence Case: शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी. इस हिंसा में सैकड़ों लोग जख्मी हुए थे और 4 लोगों को गोली लगने की वजह से मौत हो गई थी, जिसके बाद देशभर में सियासी पारा गरमा गई थी. इस मामले में SIT ने चार्जशीट दाखिल कर दी है.

Sambhal दंगे में मुल्ला और गुलाम ने की फायरिंग, SIT की  चार्जशीट में बड़े खुलासे

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में मौजूद शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी. इस हिंसा में 4 लोगों की गोली लगने से मौत हुई थी. इस मामले (Sambhal Violence Case)  में पुलिस ने सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया था. अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने दंगा भड़काने के आरोप में मुल्ला अफरोज और गुलाम के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है. दोनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने दावा किया है कि संभल दंगे दौरान अफरोज और गुलाम ने भीड़ के साथ मिलकर फायरिंग की थी जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि इस फायरिंग का मकसद दहशत फैलाना और माहौल को और ज्यादा खराब करना था. वहीं, SIT अब तक संभल हिंसा से जुड़े कुल 8 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. 

दर्ज हुए थे 12 मुकदमे
संभल हिंसा मामले में कुल 12 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें से 4 की चार्जशीट अभी बाकी है. SIT की टीम लगातार सबूत जुटा रही है और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है. संभल हिंसा के दौरान पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. SIT के मुताबिक, शारिक साटा हिंसा के पीछे मुख्य साजिशकर्ता है, जिसकी भूमिका की जांच अभी भी जारी है. जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा
गौरतलब है कि शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी. इस हिंसा में सैकड़ों लोग जख्मी हुए थे और 4 लोगों को गोली लगने की वजह से मौत हो गई थी, जिसके बाद देशभर में सियासी पारा गरमा गई थी. पुलिस ने दावा किया था कि 4 लोगों की मौत भीड़ के भीतर से गोली चलाई गई थी. इस वजह से उनकी मौत हुई थी. जबकि मकामी लोगों का दावा था कि 4 लोगों की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई थी.  इस हिंसा की अब भी जांच जारी है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news