Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1021747

Aryan Khan Case से हटे Sameer Wankhede; Nawab Malik बोले ये तो बस शुरुआत है

हालाकि समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने इस ख़बर का खंडन किया है. समीर ने कहा कि उन्होंने ही कोर्ट में इसकी पिटीशन लगाई थी 

Aryan Khan Case से हटे Sameer Wankhede; Nawab Malik बोले ये तो बस शुरुआत है

नई दिल्ली: समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को आर्यन खान के मामले से हटा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक अब आर्यन (Aryan) और समीर खान का केस अब संजय सिंह देखेंगे. लेकिन समीर मुंबई एनसीबी के जेडी बने रहेंगे. हालाकि समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने इस ख़बर का खंडन किया है. समीर ने कहा कि उन्होंने ही कोर्ट में इसकी पिटीशन लगाई थी.

क्या बोले समीर वानखेड़े?
इस मामले को लेकर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) का भी बयान सामने आया है, न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) का कहना है कि मुझे इस मामले की जांच से नहीं हटाया गया है. यह मेरी ही कोर्ट में रिट पिटीशन थी कि इस मामले की जांच सेंट्रल एजेंसी से कराई जाए. इसलिए आर्यन मामले और समीर खान मामले की जांच दिल्ली एनसीबी की एसआईटी से कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें: अब नहीं मिलेगा मुफ्त में सरकारी अनाज; केंद्र ने PM-GKAY योजना से खींचा हाथ

इस मामले को लेकर नवाब मलिक का भी बयान सामने आया है. समीर वानखेड़े के हटने के बाद नवाब मलिक ने ट्वीट कर लिखा है कि समीर वानखेड़े को आर्यन खान के मामले को मिलाकर 5 मामलों में हटाया गया है. आगे नवाब मलिक लिखते हैं कुल 26 मामले हैं जिनकी जांच की जरूरत है. ये तो बस शुरुआत है... इस सिस्टम को साफ करने के लिए अभी बहुत कुछ करना है और हम करेंगे.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news