उन्होंने कंगना पर हमला जारी रखते हुए कहा कि कहा कि जिस थाली में खा रही हैं, उसी में थूक रही हैं. कुछ सियासी पार्टी उनकी हिमायत कर रही हैं.
Trending Photos
)
मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत के ट्वीट के बाद शिवसेना लीडर संजय राउत ने कहा है कि हम फोकट की धमकियां देने वाले नहीं है. जिस तरह की ज़बान का इस्तेमान कंगना ने किया है हम नहीं करेंगे.
राउत ने आगे कहा कि उन्होंने (कंगना ने) मुंबई में रहकर शोहरत और पैसा कमाया, मुंबई पुलिस ने उनकी हिफाज़त की, मुंबई हमले में लोगों को बचाया, कसाब को पकड़ा और कोरोना बोहरान में अपनी जान दी और पुलिस पर ही इल्ज़ाम लगाया जा रहा है. इतना ही राउत ने यहां तक कह दिया कि मुंबई पुलिस की बदनामी मतलब हुकूमत की बदनामी है.
उन्होंने कंगना पर हमला जारी रखते हुए कहा कि कहा कि जिस थाली में खा रही हैं, उसी में थूक रही हैं. कुछ सियासी पार्टी उनकी हिमायत कर रही हैं. राउत ने कंगना के POK वाले पर कहा कि अगर वो पीओके जाना चाहती हैं तो जाएं, हुकूमत को उनकी ट्रिप का पैसा देना चाहिए. अगर नहीं तो फिर हम ही पैसा दे देंगे.
इससे पहले कंगना ने ट्वीट में कहा,"मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस आने के लिए धमकी दे रहे हैं, इसलिए मैंने अब आने वाले हफ्ते में 9 सितंबर को मुंबई आने का फैसला लिया है. मैं जब एयरपोर्ट पर लैंड करूंगी तो वक्त भी पोस्ट कर दूंगी. किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक लो."
दरअसल संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के आर्टिकल में कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी. उन्होंने लिखा था कि सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कंगना के ज़रिए जो इल्ज़ाम लगाए जा रहे हैं वो गलत हैं, इस तरह मुंबई पुलिस के बारे में बयान नहीं देना चाहिए जबकि वो खुद इस शहर में रहती हैं.
जिसके बाद कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि शिवसेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं. पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है. ये मुंबई पाकिस्तान मकबूज़ा (अधिकृत) कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रहा है?'
कंगना के इस ट्वीट पर संजय राउत अपने रद्देअमल का इज़हार करते हुए कहा था कि मैं समझता हूं कि सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई को घसीटना गलत है. मुंबई सबकी मां जैसी है. प्यार देती है, दुलार देती है. आशीर्वाद देती है. मुंबई को भला-बुरा कहना किसी को ज़ेब (शोभा) नहीं देता, क्योंकि इस शहर ने किसी के साथ कभी इम्तियाज़ी सलूक (भेदभाव) नहीं किया है. सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है, करने दीजिए.
Zee Salaam Live TV