Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1665258

15 से 20 दिनों में गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार? शिवसेना नेता संजय राउत ने किया बड़ा दावा

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सियासी गतिरोध जारी है. शिवसेना (उद्धव) नेता संजय राउत ने कहा है कि अदालत का फैसला आते ही शिंदे सरकार गिर जाएगी. उन्होंने 15 से 20 दिनों में सरकार गिरने का अनुमान लगाया.

15 से 20 दिनों में गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार? शिवसेना नेता संजय राउत ने किया बड़ा दावा

Maharashtra News: महाराष्ट्र का सियासी संग्राम अभी भी जारी है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली सरकार का 'डेथ वारंट' जारी हो चुका है. यह 15 से 20 दिनों में गिर जाएगी. इसके उलट महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज शिवसेना (शिंदे के नेतृत्व वाली) ने कहा है कि ये भविष्यवाणी फर्जी है. उन्होंने कहा है कि शिवसेना (UBT) में ऐसे कई नेता है जो इस तरह की भविष्यवाणियां करते रहते हैं.

अदालत के फैसले का है इंतजार

शिवसेना (UBT) सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे संजय राउत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेशों का इंतजार कर रही है इसमें उनके साथ न्याय किया जाएगा. राउत आदलत में उन याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे जिसमें से एक में शिवसेना (शिंदे) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है. इन विधायकों ने उद्धव के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: पुंछ आतंकवादी हमले पर BJP ने फ़ारूक़ अब्दुल्ला को घेरा; कहा-NC अध्यक्ष का बयान अस्वीकार्य

15-20 दिनों में गिरेगी सरकार

संजय राउत ने कहा कि  ‘‘मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी. इस सरकार का ‘डेथ वारंट' जारी हो गया है. अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा.'' इससे पहले राउत ने भविष्यवाणी की थी कि फरवरी तक शिदे की सरकार गिर जाएगी. 

फर्जी ज्योतिषी करार दिया

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दीपक केसरकर ने संजय राउत को 'फर्जी ज्योतिषी' बताया है. केसरकर ने कहा कि अदालत को याचिकाओं पर फैसला लेने के लिए वक्त दिया जाना चाहिए.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news