)
Sapna Chaudhary Video: सपना चौधरी अपनी स्टेज परफोर्मेंस के लिए खासा फेमस हैं. वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. आपका बता दें सपना चौधरी का लोगों में इतना क्रेज है कि उनकी पुरानी वीडियो में अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. हालही में उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में सपना अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सपना गाना गाती दिखाई दे रही हैं, उनके साथ उनके पति भी स्टेज पर माइक लिए खड़े हुए हैं. सपना ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने लिखा है- 'कई लोग मेरे से पूछते हैं कि आपको कौन सा गाना पसंद है , सारे गाने मने मेरे बालका जैसे हैं भेद-भाव माँ नही कर सकती. कौन-कौन इस गाने को आज भी सुनता है.'
आपको बता दें सपना चौधरी बोल तेरे मीठे-मीठे गाना गा रही है. आपको बता दें इसी गाने पर सपना चौधरी का एक बार डांस काफी वायरल हुआ था. बहरहाल वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी के इतने चाहने वाले हैं कि पूरा स्टेज खचा-खचा भरा हुआ है. लोग खूब हूटिंग कर रहे हैं. बता दें सपना चौधरी का जन्म रोहतक में हुआ था. वह हरियाणवी गानों पर स्टेज परफोर्मेंस किया करती थीं. सपना बिगबॉस में भी हिस्सा ले चुकी हैं. उन्होंने हरियाणवी सिंगर वीर साहू से शादी की है.