Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2730907
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअफगानियों ने कर दिया पाकिस्तान के साथ बड़ा कांड, सऊदी अरब ने उठाया ये बड़ा कदम

अफगानियों ने कर दिया पाकिस्तान के साथ बड़ा कांड, सऊदी अरब ने उठाया ये बड़ा कदम

Pakistan News: सऊदी अरब में लगातार फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ लोग पकड़े जा रहे हैं, इसी कड़ी में UAE और सऊदी अरब पाकिस्तान के कई शहरों के पास्पोर्ट कैंसिल कर रहे हैं. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

अफगानियों ने कर दिया पाकिस्तान के साथ बड़ा कांड, सऊदी अरब ने उठाया ये बड़ा कदम

Pakistan News: सऊदी अरब में लगभग 12,000 लोग फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़े गए हैं. पकड़े गए सभी आरोपी अफगानिस्तान के नागरीक हैं, जो पाकिस्तान से फर्जी पासपोर्ट बनाकर सऊदी अरब गए हुए थे. इस बात की जानकारी पाकिस्तान में पासपोर्ट महानिदेशक मुस्तफा जमाल ने दी है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए ज्यादातर लोगों को उनके मुल्क अफगानिस्तान भेजा जा चुका है.

दरअसल, पिछले 5 सालों में सऊदी अरब में फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट से साथ लगभग 12,000 से ज्यादा अफगानी नागरिक पकड़े गएं. इस मामले की जानकारी सऊदी सरकार द्वरा पाकिस्तान की आंतरिक मामलों की स्थायी समिति को दी गई है. इस मामले का खुलासा आंतरिक मामलों पर सीनेट की स्थायी समिति की बैठक के दौरान हुआ. इस मीटिंग में पाकिस्तान के भीतर रह रहे अवैध अफगानी नागरिकों को उनके मुल्क वापस भेजने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई.

पाकिस्तानी अफसर ने क्या कहा
पाकिस्तान के पासपोर्ट महानिदेशक मुस्तफा जमाल काजी ने बताया कि कम से कम 12,000 लोग फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट पर सऊदी अरब पहुंचे. इनमें से 3,000 के पासपोर्ट फोटो-बदले हुए थे, जबकि 6,000 पासपोर्ट राष्ट्रीय डाटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण (एनएडीआरए) के आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करके जारी किए गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

सऊदी और UAE पाकिस्तानी विजा को कर रहे हैं कैंसिल
उन्होंने बताया कि इन फर्जी दस्तावेजों पर यात्रा करने वाले ज्यादातर लोगों को अफगानिस्तान भेज दिया गया. उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए अफगानियों में से एक भी पाकिस्तान में नहीं है. मुस्तफा काजी के मुताबिक इस मामले के बाद एनएडीआरए और पासपोर्ट डिपार्टमेंट के अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें कम से कम 35 सहायक निदेशक शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी वजह से सऊदी अरब और यूएई जैसे मुल्क पाकिस्तान के कई शहरों के लोगों के वीजा को अस्वीकार कर रहे हैं. 

UAE में भी मौजूद है फर्जी पासपोर्ट धारक
दुबई में मौजूद एक पाकिस्तानी अफसर ने कहा कि यह सच है कि यूएई में अभी भी हजारों अफगानी नागरिक हैं, जिनके पास फर्जी पाकिस्तानी पहचान और पासपोर्ट हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि यूएई सरकार उन पर नकेल कस रही है और कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और निर्वासित कर चुकी है

TAGS

Trending news