Women in Pakistan: पाकिस्तान में महिलाओं पर बढे़ते जुल्म, किडनैपिंग और रेप कि घटनाओं पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट आई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में महिलाओं के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Women in Pakistan: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान में महिला होना गुनाह बन गया है. पाकिस्तान में महिलाओं पर जुल्म से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट आने के बाद पाकिस्तान के कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. इस रिपोर्ट में पाकिस्तान में महिलाओं की जिंदगी और उनपर हो रहे जुल्म जैसे रेप, ऑनर किलिंग से जुड़े आंकड़े दिखाए गए हैं.
संगठन ने जारी की रिपोर्ट
सस्टेनेबल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में पाकिस्तान में जेंडर आधारित 32,617 मामले दर्ज हुएं थे. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक इन मामलों में महिलाओं की किडनैपिंग के 24,439 मामले और बलात्कार की 5,339 घटनाएं हुई हैं. साथ ही घरेलू हिंसा के 2,238 मामले और ऑनर किलिंग के 547 मामले सामने आए हैं. सस्टेनेबल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (SSDO) ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट 2024 में पाकिस्तान में जेंडर आधारित हिंसा (GBV) का मैप जारी किया है, जिसमें पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा (केपी), बलूचिस्तान और इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र (ACT) में बलात्कार, ऑनर किलिंग, किडनैपिंग और डोमेस्टिक वायलेंस की घटनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया है. साथ ही हर प्रोविंस में हुए घटनाओं का डाटा अलग-अलग जारी किया गया है.
रेप के मामलों में नहीं होती कार्रवाई
(SSDO) की रिपोर्ट में दावा किया है कि पाकिस्तान में लगातार महिलाओं की स्थिति खराब होती जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में जेंडर वायस वायलेंस (GBV) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. साथ ही रिपोर्ट में इस चीज पर फोकस की गई है कि ऐसे मामलों में पाकिस्तान में न के बाराबर कार्रवाई होती है, अगर कार्रवाई होती भी है तो अपराधी को माकूल सजा नहीं दी जाती है.
SDO के डायरेक्टर ने कही ये बात
एसएसडीओ के डायरेक्टर सैयद कौसर अब्बास ने कहा कि इस रिपोर्ट के लिए सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के जरिए पुलिस से जानकारी जुटाई गई है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट साल 2024 के दौरान पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में दर्ज किए गए (GBV) के मामलों की एक्सप्लेनेशन देती है. उन्होंने पीड़ितों की सुरक्षा के लिए सिस्टम में सुधारों की तत्काल जरूरत पर जोर डाला है. साथ ही इस रिपोर्ट की मदद से अपराधियों की सजा सुनिश्चित किए जाने पर फोकस किया गया है. उन्होंने सरकारी संस्थानों, आवाम और कानूनी निकायों से अह्वान किया है कि सभी मिलकर काम करे और एक ऐसा सिस्टम बनाएं जिससे पीड़ित सुरक्षित, ताकतवर और न्याय पाने के लिए सशक्त महसूस करें.
रिपोर्ट में सरकार को दिया गया है ये सुझाव
सस्टेनेबल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तान की लॉ एनफोर्समेंट और जुडिशरी सिस्टम में तुरंत सुधार की जरूरत करने की सुझाव दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में बलात्कार के लिए राष्ट्रीय सजा दर 0.5 प्रतिशत है, जबकि ऑनर किलिंग के लिए 0.5 प्रतिशत है. वहीं किडनैपिंग के मामलों में सजा दर 0.1 परसेंट है. रिपोर्ट में महिलाओं के साथ डोमेस्टिक वायलेंस पर भी फोकस किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक डोमेस्टिक वायलेंस मामलों में सजा दर 1.3 परसेंट है. पंजाब में (JBV) मामलों की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है. यहां जेंडर वायस से जुड़े टोटल 26,753 मामले सामने आए थे. पंजाब में बलात्कार के 4641 मामले दर्ज किए गए, फिर भी सजा दर 0.4 परसेंट है. प्रांत में अपहरण के 20,720 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से केवल 16 मामलों में सजा हुई. पंजाब में कुल 1167 घरेलू हिंसा के मामले दर्ज किए गए, लेकिन सिर्फ तीन मामलों में सजा हुई.