Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam663263
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंजम्मू-कश्मीर: सिक्योरिटी फोर्सेज़ को मिली बड़ी कामयाबी, 4 दहशतगर्दों को किया हलाक़

जम्मू-कश्मीर: सिक्योरिटी फोर्सेज़ को मिली बड़ी कामयाबी, 4 दहशतगर्दों को किया हलाक़

कुलगाम जिले के हर्दमंगुरी बटपोरा गांव में सनीचर की सुबह दहशतगर्दों और सिक्योरिटी फोर्सेज़ की मुठभेड़ में चार दहशतगर्द हलाक़ हुए 

जम्मू-कश्मीर: सिक्योरिटी फोर्सेज़ को मिली बड़ी कामयाबी, 4 दहशतगर्दों को किया हलाक़

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के साउथ कश्मीर के कुलगाम डिस्ट्रक्ट के हर्दमंगुरी बटपोरा गांव में सनीचर की सुबह सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने छिपे चारों दहशतगर्दों को मार गिराया है.इस मुठभेड़ में फौज के तीन जवान भी घायल हुए हैं. मारे गए चारों दहशतगर्द मकामी बताए जा रहे हैं. इनमें से तीन दहशतगर्दों की पहचान कर ली गई है.एक दहशतगर्द की पहचान नहीं हो सकी है. ख़बर के मुताबिक ये चारों दहशतगर्द हिजबुल मुजाहिद्दीन के बताए जा रहे हैं.  

बता दें पुलिस कुलगाम, 34RR और CRPF की एक ज्वॉइंट टीम ने इलाके में कुछ दहशतगर्दों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने पर हर्दमंगुरी बटपोरा गांव में सर्चिंग मुहिम चलाई थी। पुलिस के अनुसार इसी दौरान दहशतगर्दों ने तलाशी दल पर गोलियां चला दीं और मुठभेड़ शुरू हो गई. वहीं घायल जवानों को भी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कुछ समय पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने एनकाउंटर के बारे में ट्वीट कर बताया था कि, हिजबुल मुजाहिदीन के 3/4आतंकवादियों का एक समूह पिछले 12 दिनों में साउथ कश्मीर में शहरियों को मार रहा था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये चारों दहशतगर्द खुल बटपोरा इलाके में किसी के घर में छिपे हुए थे। पुलिस के एसओजी के जवानों और सेना की 34 आरआर बटालियन के जवानों ने पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर इलाके की घेराबंदी करते हुए सुबह पांच के करीब सर्चिंग अभियान चलाया। जिसके बाद दहशतगर्दों ने सिक्योरिटी फोर्सेज़ पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक जवान को गोली लगी और वे घायल हो गया। सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने मकान में छिपे आतंकवादियों को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन वो नहीं माने.

Add Zee News as a Preferred Source

सरेंडर की बात नहीं मानने पर सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने पूरे मकान को ही उड़ा दिया। जिसमें तीन दहशतगर्द हलाक़ हो गए। इनकी पहचान शाहिद अहमद निवासी पांबाई, आदिल ठोकर निवासी खुल और एजाज नायकू निवासी चिमर की शक्ल में हुई है। सुरक्षाबलों के अनुसार ये तीनों कुलगाम जिले के ही रहने वाले हैं। ये तीनों दहशतगर्द करीब दो सप्ताह पहले कुलगाम में मारे गए चार शहरियों के क़त्ल में शामिल रह चुके हैं।

Wach Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news