Waqf Amendment Bill: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी देर रात को वक्फ बिल भारी बहुमत से पास हो गया. इसके बाद विपक्ष दलों ने बिल की संवैधानिकता को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है. कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक संदेश पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी.
Trending Photos
)
Waqf Amendment Bill: लोकसभा के बाद कल देर रात राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन बिल पास हो गया है. इस बिल का विपक्षी दलों ने दोनों सदनों में जोरशोर से मुखालिफत की. अब कई दलों ने इस बिल पर कोर्ट का रुख करने को कहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने भी कहा है कि पार्टी जल्द ही इस बिल के संवैधानिकता को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जुमा के दिन एक्स (पहले ट्विटर) पर एक मैसेज पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी जल्द ही इस बिल की संवैधानिकता को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर करेगी. इस दौरान जयराम रमेश ने बताया कि RTI एक्ट 2005 में हुए बदलाव को लेकर कांग्रेस के जरिये दायर याचिका पर कोर्ट में सुनवाई चल रही हैं.
एक्स पर किया पोस्ट
जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, "काग्रेंस बहुत जल्द वक्फ संशोधन बिल 2024 संवैधानिकता को चुनौती देगी. हमें यकीन है और हम भारत के संविधान में निहित सिद्धांतों, प्रावधानों और प्रथाओं पर मोदी सरकार के सभी हमलों का विरोध करना जारी रखेगी."
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) April 4, 2025
सुप्रीम कोर्ट का रूख
उन्होंने कहा है कि आरटीआई एक्ट 2005 में साल 2019 में हुए बदलाव को लेकर काग्रेंस के जरिये दायर याचिका पर सु्प्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, "चुनाव नियमवाली 2024 में हुए बदलाव को लेकर कांग्रेस की चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. पूजा स्थल एक्ट 1991 की भावना को बनाए रखने के लिए कांग्रेस के जरिये दायर याचिका पर सुनवाई हो रही है."
लोकसभा में 02 अप्रैल को चली लम्बी बहस के बाद 288 वोट के साथ वक्फ बिल को पास कर दिया गया और राज्यसभा में भी देर रात को पास कर दिया गया है. विपक्ष ने बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है.