)
Mumbai News: मुंबई के एक आलीशान में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. भंडाफोड़ में एक भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार की गई है. इसके अलावा तीन मॉडल देह व्यापार में धकेली गई हैं उन्हें रेस्क्यू किया गया है. पुलिस के मुताबिक उन्होंने गुप्ता सूचना के आधार पर एक होटल के कमरे में छापा मारा.
एक्ट्रेस थी मॉडलों की एजेंट
पुलिस के मुताबिक "भोजपुरी अभिनेत्री उन तीन मॉडलों के एडेंट को तौर पर काम कर रही थी. उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा, वह हिंदी, पंजाबी और दीगर इलाकाई भाषाओं में ओटीटी शो और गाने एल्बम में काम कर चुकी हैं."
पीड़िता को शख्स ने खरीदा था
एक अधिकारी के मुाबिक "शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी ने पीड़िता को एक ऐसे शख्स से खरीदा था जो दूसरे राज्यों से महिलाओं की तस्करी में शामिल है." अफसर के मुताबिक "वेश्यालय चलाने वाली दो महिलाओं ने पीड़िता को देह व्यापार में धकेल दिया."
पुलिस ने दर्ज किया केस
बांगुर नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनिय की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
पहले भी हुए भंडाफोड़
ख्याल रहे कि पिछले महीने 23 तारीख को वर्धा पुलिस नने हिंगणघाट में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. गुप्त जानकारी के आधार पुलिस ने यहां छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया था. यहां एक महिला को रेस्क्यू भी किया गया था.
इसी साल 11 फरवरी को पुलिस ने छापेमारी कर ठाणे में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. यहां 24 साल की एक लड़की सेक्स रैकेट चला रही थी. पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया था.
Zee Salaam Live TV: