Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1826658
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंशाहरुख, सलमान ने यौम-ए-आजादी पर किया दिल जीतने वाला काम, यूजर बोले असली देशभक्त

शाहरुख, सलमान ने यौम-ए-आजादी पर किया दिल जीतने वाला काम, यूजर बोले असली देशभक्त

जहां पूरे देश ने यौम-ए-आजादी मनाई वहीं बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान ने भी यौम-ए-आजादी मनाई.

शाहरुख, सलमान ने यौम-ए-आजादी पर किया दिल जीतने वाला काम, यूजर बोले असली देशभक्त

बॉलीवुड के कई सितारे हर मौके पर कुछ न कुछ किया करते हैं. कुछ सेलेब्रेटी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से त्योहारों की बधाई देते हैं तो कुछ लोग अपने घर से फैंस को चेयर करते हैं. इसी तरह का कुछ कारनामा शाहरुख खान और सलमान खान ने किया है.

 

शाहरुख ने अपने घर से तिरंगा लहराया

Add Zee News as a Preferred Source

बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान ने मंगलवार को परिवार संग स्वतंत्रता दिवस मनाया. एक्टर को अपने सबसे छोटे बेटे अबराम और पत्नी गौरी खान के साथ तिरंगा फहराते हुए देखा गया. बाद में, जब उनके फैंस की भीड़ उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो गई, तो सुपरस्टार ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "अब उनके छोटे बेटे ने घर पर तिरंगा फहराने का ये ट्रेडिशन शुरू किया है. सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, सभी को प्यार और हमारा देश, भारत समृद्ध हो और हम सभी इसके साथ हों."

 

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लहराया तिरंगा

इससे पहले मंगलवार को शाहरुख खान ने 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत अपने 'एक्स' अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर बदलकर तिरंगा लगा दिया था. स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुरू किए गए अभियान ने नागरिकों को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भारतीय झंडा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया था. जहां शाहरुख ने अपने आवास पर राष्ट्रीय झंडा फहराया, वहीं बॉलीवुड के दिग्गज सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. सलमान खान ने तिरंगा थामे हुए अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की. साथ ही तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं."शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं. शाहरुख फिल्म के प्रमोशन में भी जुटे हैं.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news