दरअसल मैच के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब सूरतेहाल का नज़ारा देखने को मिला जब पाकिस्तान के पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने गुस्से में मुखालिफ बल्लेबाज को बॉल मार दी और ये बॉल बल्लेबाज के कमर में लगी, जिसके बाद वह गिर पड़े.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने शनिवार को ढाका में बांग्लादेश को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 8 विकेट से शिकस्त दी. इस मैच में जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. लेकिन इस मैच के दौरान एक ऐसा हादसा भी हुआ जिसने बहुतों को सकते में डाल दिया है.
दरअसल मैच के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब सूरतेहाल का नज़ारा देखने को मिला जब पाकिस्तान के पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने गुस्से में मुखालिफ बल्लेबाज को बॉल मार दी और ये बॉल बल्लेबाज के कमर में लगी, जिसके बाद वह गिर पड़े.
Pakistan Bowler, shaheen afridi injures Bangladeshi batsman by throwing ball at him after getting hit for a six on previous delivery. pic.twitter.com/shEuzVMGYx
— MeghUpdates™ (@MeghBulletin) November 20, 2021
क्या है मामला
गौरतलब है इस मैच में बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी कर रही थी. पारी का तीसरा ओवर शाहीन शाह आफरीदी लेकर आए. दूसरी गेंद पर बांग्लादेशी क्रिकेटर अफीफ हुसैन ने छक्का जड़ दिया, जिससे अफरीदी बुरी तरह झल्ला गए थे. अगली बॉल अफीक ने डॉट खेली, जो सीधे अफरीदी के पास गई.
ये भी पढ़ें: Sana Khan की शादी को हुआ एक साल, हसबैंड अनस सैय्यद को इस अंदाज़ में किया विश
सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी
इसके बाद भी शाहीन आफरीदी छक्का खाने के दर्र से भाहर नहीं उबर पाए थे और सिधे गेंद अफीफ की ओर फेंकी, जो सीधे जाकर बल्लेबाज के पैर में लगी और हड़बड़ाहट में वह गिर पड़े. आनन-फानन में सारे पाकिस्तानी खिलाड़ी अफीफ के पास पहुंचे और उनका हाल जाना। शाहीन ने भी बाद में माफी जरूर मांगी, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी भी हुई.
Shaheen has apologised to Afif Hossain. #BANvPAK pic.twitter.com/CHDk6f7kUG
— Ihtisham Ul Haq (@iihtishamm) November 20, 2021
हालांकि मैच बाद भी शाहीन आफरीदी ने खुद सामने से बल्लेबाज से माफी मांगी, लेकिन शांत से दिखने वाले अफरीदी की छवि को इस हरकत ने जरूर चोट पहुंचायी है. फैंस ने सोशल मीडिया पर इस बर्ताव के लिए अफरीदी को जमकर खरी-खोटी सुनायी है.
Zee Salaam Live TV: