)
नई दिल्ली: बॉलिवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. उनके लुक्स के साथ उनकी फिटनेस के भी लोग कायल हैं. उनके फैंस उनकी आने वाली फिल्म का लंबे वक्त से इंतेज़ार कर रहे थे जो अब पूरा हो गया है. शाहिद की फिल्म जर्सी की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. जानकारी के मुताबिक उनकी फिल्म जर्सी 14 अप्रैल को रिलीज होगी. यह फिल्म पिछले साल 31 दिसंबर को स्क्रीन पर आने वाली थी. जिसके बाद कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के आने से फिल्म की रिलीज डेट पर रोक लग गई थी, और उसे आगे के लिए पोस्टपॉन्ड कर दिया गया था.
मिडिल एज खिलाड़ी की कहानी
फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान करते हुए दिल राजू प्रोडक्शंस ने एक ट्वीट करते हुए लिखा- "जर्सी 14 अप्रैल, 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है." आपको बता दें जर्सी एक मिडिल एज क्रिकेटर की कहानी है, जो अपने बच्चे की ख्वाहिश पूरी करने के लिए वापसी करता है.
#JERSEY Releasing in Cinemas Worldwide On April 14th, 2022. @shahidkapoor @mrunal0801 @gowtam19 #AlluAravind @AlluEnts @DilRajuProdctns @SitharaEnts @theamangill @vamsi84 @brat_films @jerseythefilm @ZeeMusicCompany @balajimotionpic @Penmovies #PenMarudharEntertainment pic.twitter.com/kCp2OYkb6I
— Dil Raju Productions (@DilRajuProdctns) February 15, 2022
तेलगू फिल्म का है रिमेक
इस फिल्म को गौतम तिन्ननुरी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अहम किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं और उनके साथ मृणाल ठाकुर अहम रोल में हैं. यह मूवी एक तेलगू फिल्म का रिमेक है. आपको बता दें इस फिल्म का फैंस को काफी लंबे वक्त से इंतेज़ार था.
देखें वीडियो