Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2143024
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंShahjahan Case: शाहजहां को CBI को नहीं सौंपना चाहती ममता सरकार, जानें मामला

Shahjahan Case: शाहजहां को CBI को नहीं सौंपना चाहती ममता सरकार, जानें मामला

Shahjahan Case: पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को शाहजहां को सीबीआई को सौंपने से मना कर दिया है. सरकार हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. जानें क्या है पूरा मामला

Shahjahan Case: शाहजहां को CBI को नहीं सौंपना चाहती ममता सरकार, जानें मामला

Shahjahan Case: पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां की हिरासत सीबीआई को सौंपने से इनकार कर दिया. शाहजहां को हिरासत में लेने के लिए सीबीआई अधिकारियों की एक टीम भबानी भवन पहुंची, जो पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय है. हालांकि, उन्हें खाली हाथ वापस आना पड़ा.

कलकत्ता हाई कोर्ट का ऑर्डर

बता दें, कलकत्ता हाई कोर्ट की एक बेंच ने पश्चिम बंगाल सरकार को 5 जनवरी को संदेशखली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमले के मामले में शेख शाहजहां को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था. अदालत ने रेखांकित किया कि राज्य पुलिस ने "पूरे हालातों को कम करके आंका". शाहजहां 29 फरवरी को गिरफ्तार होने से पहले 50 दिनों से ज्यादा वक्त तक फरार चल रहा था.

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य पुलिस से जांच को सीबीआई को देने के उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. यह हमला तब हुआ जब ईडी अधिकारी कथित करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में शेख शाहजहां के घर पर छापा मारने गए थे. शेख शाहजहाँ को 55 दिनों से फरार चल रहा था. उसे 29 फरवरी को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शाहजहां और उसके गुर्गों पर संदेशखाली में कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का भी आरोप है.

Add Zee News as a Preferred Source

आज पीएम मोदी का वेस्ट बंगाल का दौरा

आज पीएम मोदी वेस्ट बंगाल का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह दोपहर में रैली को भी खिताब करेंगे. यह रैली उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में होगी, जहां संदेशखाली मौजूद है. इस रैली में वह ममता सरकार पर जमकर हमला बोल सकते हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news