Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam829268

बिहार विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को बनाया उम्मीदवार

शाहनवाज़ हुसैन भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते हैं. शाहनवाज हुसैन तीन बार लोकसभा के लिए भी चुने गए हैं.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन (Shahnawaz Hussain) बिहार से विधान परिषद चुनाव लड़ेंगे. भाजपा के प्रवक्ता और मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने कहा है कि शाहनवाज हुसैन भाजपा की तरफ से विधान परिषद के उम्मीदवार होंगे. 

यह भी पढ़ें: मिलिए वैक्सीन का पहला टीका लगवाने वाले मनीष कुमार से और देखिए देश के प्रति जज्बा

बता दें कि शाहनवाज़ हुसैन भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते हैं. शाहनवाज हुसैन तीन बार लोकसभा के लिए भी चुने गए हैं. साल 1999 में किशनगंज, 2006 और 2009 में भागलपुर से चुनाव जीतकर सांसद चुने गए हैं. इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: नुसरत जहां ने BJP को लेकर दिया विवादित बयान, मुसलमानों से की यह अपील

भाजपा ने उन्‍हें विधान परिषद चुनाव का प्रत्याशी बनाकर अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति बड़ा संदेश दिया है. मौजूदा समय में विधान परिषद और विधानसभा में भाजपा का कोई बड़ी अल्पसंख्यक चेहरा नहीं है. शाहनवाज़ हुसैन का बेदाग राजनीतिक सफर और पार्टी नेतृत्‍व के हर फैसले पर साथ देने के गुण का फायदा उन्‍हें मिल सकता है.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news