Lata Mangeshkar Death: लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार के पहले बाॅलीवुड कलाकार शाहरुख खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी हुईं शामिल; शाहरुख के फूंक मारने पर लोग उठा रहे हैं सवाल?
Trending Photos
)
मुंबईः लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar last Rituals) के पार्थिक शरीर को अंतिम संस्कार से पहले दक्षिण मुंबई में उनके आवास पर अंतित दर्शन के लिए रखा गया था. यहां पर देश भर नामचीन हस्तियों ने लता मंगेशकर के पार्थिक देह पर फूल रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन शाहरुख के श्रद्धांजलि के तरीके पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं.
#WATCH | Cricketer Sachin Tendulkar and actor Shah Rukh Khan pay last respect to veteran singer Lata Mangeshkar at Mumbai's Shivaji Park pic.twitter.com/r22Njpi4XW
— ANI (@ANI) February 6, 2022
हाथ जोड़कर की पार्थिव शरीर की परिक्रिमा
दरअसल, शाहरुख खान और उनकी मैनेजेर पूजा ददलानी दोनों एक साथ लता मंगेशकर के पार्थिक शरीर को श्रद्धांजलि देने मंच में चढ़े थे. मैनेजेर पूजा ददलानी वहां हाथ जोड़ कर खड़ी हो गईं जबकि शाहरुख खान ने पहले वहां खड़े होकर दुआ पढ़ी फिर इसके बाद उन्होंने अपना मास्क नीचे खिसका कर झुककर पार्थिक शरीर पर फूंक मारी. इसके बाद शाहरुख खान हाथ जोड़कर पार्थिव शरीर की परिक्रिमा कर मैनेजेर पूजा ददलानी के साथ मंच से नीचे उतर गए.
कई लोगों ने इसपर सफाई दी
शाहरुख के इस तरीके पर कई लोगों ने सवाल उठाया है. लोग फूंक मारकर उसे थूकना समझ रहे हैं. हालांकि कई लोगों ने इसपर सफाई दी है कि कोई हजारों की भीड़ में इतनी सम्मानित शख्सियत के पार्थिव शरीर पर थूक कैसे सकता है? दरअसल, उन्होंने दुआ पढ़ने के बाद फूंक मारी थी, हालांकि उन्हें सार्वजनिक मंच पर ऐसा करने से परहेज करना चाहिए था. शाहरुख खान के पहले पूर्व क्रिकेट कप्तान सचिन तेंदुल्कर और उनकी पत्नी ने भी लता जी को श्रद्धांजलि दी थी.
Video