)
नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ जंग में बॉलीवुड खुल कर सामने आ रहा है और तमाम बड़े सैलेब्रिटीज़ लोगों की मदद कर रहे हैं. इसी सिम्त में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने भी हाल ही में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को अपनी चार मंज़िला दफ्तर देने की पेशकश की थी ताकि इस जगह को ख्वातीन, बच्चों व बुजु़र्गो को क्वारंटाइन करने में इस्तेमाल किया जा सके. इसके अलावा शाहरुख खान दिल्ली, महाराष्ट्र, मग़रिबी बंगाल और मरकज़ी हुकूमत के ज़ेरे इंतेज़ाम रियासत समेत पूरे हिंदुस्तान में मदद पहुंचा रहे हैं. अब SRK ने पूरे महाराष्ट्र में हेल्थकेयर टीमों को 25,000 PPE किट्स दान किए हैं. इन किट्स का इस्तेमाल कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के इलाज में जुटे महाराष्ट्र के डॉक्टर्स की हिफाज़त के लिए किया जाना है.
Thank you sir for all your help to source the kits. We are all together in this endeavour to protect ourselves and humanity. Glad to be of service. May your family & team be safe and healthy. https://t.co/DPAc7ROh7i
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 13, 2020
यह जानकारी खुद महाराष्ट्र हुकूमत के पब्लिक हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर राजेश तोपे (Rajesh Tope) ने बताया है. उन्होंने ने शाहरुख खान की मदद के लिए ट्वीट कर शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, कि '25,000 पीपीई (PPE) किट्स मुहैया कराने के लिए शाहरुख खान का बहुत शुक्रिया. ये कोविड-19 से छिड़ी जंग में बहुत मदद करेगा. इससे हम अपनी मेडिकल केयर टीम की हिफाज़त कर सकेंगे.'
राजेश तोपे के इस ट्वीट को शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सर इन किट्स को मुहैया कराने के लिए आपकी मदद का शुक्रिया. हम खुद को और इंसानियत को बचाने की इस मुहिम में सब साथ हैं. भगवान करे कि आपका परिवार और टीम महफूज़ और सेहतमंद रहे.'
Zee Salaam Live TV