)
नई दिल्ली: त्योहारी सीज़न को देखते हुए इंडियन रेलवे ने लोगों को राहत देते हुए 392 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक रेलवे 196 जोड़ी यानी 392 ट्रेनों के फैस्टिव स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाया जाएगा. इन ट्रेनों की लिस्ट मुतअल्लिका (संबंधित) ज़ोन को भेज दी गई है.
ज़राए के मुताबिक नवंबर तक सभी राजधानी, शताब्दी तेजस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें अपने मेन रूट से चलनी शुरू हो जाएंगी. बता दें कि फिलहाल 682 स्पेशल और 20 क्लोन ट्रेन चला रहा है. इनके अलावा 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 416 स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी. बताया जा रहा है कि कोरोना की वजह से ट्रेनों में भीड़ न हो इसलिए ट्रेनों की तादाद बढ़ाई गई है.
बता दें कि रेलवे के इस कदम जहां मुसाफिरों को सहूलत मिलेगी वहीं कई महीनों से भारी नुकसान का सामना कर रही रेलवे को भी इससे कुछ राहत मिलेगी. ज़राए से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे नवंबर महीनें में हालात का जायज़ा लेकर कुछ और ट्रेनें चलाने का फैसला ले सकता है.
Zee Salaam LIVE TV