Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam760998
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसुशांत के परिवार पर शिवसेना ने लगाए संगीन इल्ज़ाम, कहा- फैमिली ने ही इसलिए दी ड्रग्स

सुशांत के परिवार पर शिवसेना ने लगाए संगीन इल्ज़ाम, कहा- फैमिली ने ही इसलिए दी ड्रग्स

शिवसेना लीडर प्रताप सरनाईक ने इल्ज़ाम लगाया है कि सुशांत की बहन और परिवार के कुछ मेंबर्स ने दिल्ली के एक डॉक्टर के ज़रिए फेक प्रिस्क्रिप्शन बनाया था

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई/इमरान खान: बॉलीवुड अदाकार सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सियासत खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. अब शिवसेना लीडर प्रताप सरनाईक ने अदाकार के परिवार पर बड़ा इल्ज़ाम लगाया है और कहा है कि सुशांत की फैमिली वालों के ज़रिये उनकी जायदाद हड़पने के लिये उन्हें साज़िशन ड्रग्स दी जा रही थी.

शिवसेना लीडर प्रताप सरनाईक ने इल्ज़ाम लगाया है कि सुशांत की बहन और परिवार के कुछ मेंबर्स ने दिल्ली के एक डॉक्टर के ज़रिए फेक प्रिस्क्रिप्शन बनाया था. उन्होंने कहा कि सुशांत को बोगस दवाइयां और ड्रग्स दिए जाते थे. उनकी फैमिली के मेंबर सुशांत की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए ऐसा करते थे.

मुंबई पुलिस कमिश्नर से किया ये मुतालबा
इसके साथ ही शिवसेना लीडर ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह से इसकी जांच करने की मांग की है. उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से कहा कि प्रॉपर्टी के लिए ड्रग्स देने के मामले की जांच करें, ताकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच सामने आए.

Add Zee News as a Preferred Source

हाल ही में शिवसेना ने सुशांत सिंह राजपूत के किरदार पर निशाना साधा था और अपने अख़बार 'सामना' (Saamana) में सुशांत को नशीली अशिया का इस्तेमाल करने वाला बताते हुये उनके किरदार पर सवाल उठाये थे. सामना में कहा गया था कि सुशांत सिंह नाकामयाबी से आई मायूसी से घिरे हुये थे. ज़िंदगी में आई नाकामयाबियों से वो खुद को संभाल नहीं पाये, इसी कशमकश में उन्होने नशीली अशिया का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और एक दिन फांसी लगाकर अपनी ज़िंदगी ही ख़त्म कर ली.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news