Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam746087
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंशिवसैनिकों ने रिटायर्ड नेवी अफसर की बेरहमी से की पिटाई, कंगना ने रिट्वीट किया VIDEO

शिवसैनिकों ने रिटायर्ड नेवी अफसर की बेरहमी से की पिटाई, कंगना ने रिट्वीट किया VIDEO

शुक्रवार शाम चार बजे के करीब पांच-छह शिवसैनिकों ने मिलकर एक रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा (Madan Sharma) को बुरी तरह से पीट दिया.

शिवसैनिकों ने रिटायर्ड नेवी अफसर की बेरहमी से की पिटाई, कंगना ने रिट्वीट किया VIDEO

नई दिल्ली: एक तरफ जहां कंगना रनौत के दफ्तर पर कार्रवाई के बाद मुल्कभर में बदनाम हुई शिवसेना अब एक और मामले को लेकर सुर्खियों में है. दरअसल जुमा के रोज़ कुछ शिवसैनिकों ने एक रिटायर्ड नेवी अफसर की बेरहमी से पिटाई की है. साबिक नेवी अफसर का इलाज मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है.

शुक्रवार शाम चार बजे के करीब पांच-छह शिवसैनिकों ने मिलकर एक रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा (Madan Sharma) को बुरी तरह से पीट दिया. जिन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप में सूबे के वज़ीरे आला (Uddhav Thackeray) को लेकर एक मुतनाज़ा (विवादित) फोटो शेयर किया था. ये बात शिवसैनिकों को नागवार गुज़री, जिसके बाद उन्होंने अफसर को बुरी तरह से पीटा दिया. हमले में शर्मा को संगीन चोटें आई हैं, जिनका इलाज मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. 

मामले को लेकर में सूबे के साबिक वज़ीरे आला देवेंद्र फड़नवीस (Devendra Fadnavis) समेत बीजेपी के कई लीडरों ने इस पूरे मामले पर अफसोस का इज़हार किया है. वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस पूरे मामले को लेकर अपना रद्दे अमल ज़ाहिर किया है. कंगना ने कहा, महाराष्ट्र में हुकूमत की दहशत और ज़ुल्म दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. 

समता नगर थाने की पुलिस ने इस मामले करीब 6 शिवसैनियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम कमलेश चंद्रकांत कदम (39), संजय शांताराम मांजरे (52), राकेश राजाराम बेलणेकर (31), प्रताप मोतीरामजी सुंद वेरा (45), सुनिल विष्णू देसाई (42), राकेश कृष्णा मुळीक (35) हैं. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news