)
नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में अपनी तीखी बयान बाज़ी को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम साबिक गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने विराट कोहली को लेकर बड़ा दिया है. उन्होंने कहा कि वो मेरे लिए एक बिगड़ैल बच्चे की तरह थे. लेकिन हिंदुस्तानी क्रिकेट सिस्टम ने उन्हें इस तरह सपोर्ट किया और मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया जिसकी बदौलत वो एक बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे.
उन्होंने कहा है कि आज से 9-10 साल पहले विराट कोहली ज्यादा अच्छे खिलाड़ी नहीं थे लेकिन आज वो दुनिया के टॉप क्रिकेटर बन चुके हैं. साल 2010 और 2011 में वो कहीं नहीं थे. वो मेरे लिए एक बिगड़ैल बच्चे की तरह थे. उसके बाद सिस्टम ने उन्हें सपोर्ट किया और मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा ज़ाहिर किया. जिसकी बदौलत वो एक बड़े प्लेयर बन गए. उन्हें खुद भी एहसास हुआ कि उनके ऊपर काफी कुछ दांव पर लगा है.
इसके अलावा शोएब अख्तर ने विराट कोहली का सचिन तेंदुलकर से बराबरी को लेकर कहा कि इसमें कोहली की गलती नहीं है कि वो आसान क्रिकेट वाले एरा में खेल रहे हैं या तो सचिन ने मुश्किल दौर में खेला, जब वसीम अकरम, वकास यूनिस और इंजमाम उल हक जैसे कहीं ज्यादा टक्कर देने वाले खिलाड़ी थे.
Zee Salaam LIVE TV