)
नई दिल्ली: गूगल इस वक्त अपने गल्त रिज़ल्ट्स के लिए सुर्खियों में बना हुआ है. गुज़िश्ता दिनों जहां हिंदुस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बीवी अनुष्का शर्मा को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलर राशिद खान की बीवी बता रहा था वहीं अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर गलत रिज़ल्ट दिखा रहा है.
दरअसल जब भी गूगल पर IPL फ्रेंचाइज़ी KKR टीम के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल की पत्नी सर्च किया जाता है तो सारा तेंदुलकर का नाम आता है. हाालांकि इससे पहले कई बार अफवाह उड़ी थी कि सारा और शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अब तक इस खबर किसी भी तरह की मुहर नहीं लगी है.
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब सारा तेंदुलकर और शुभमल गिल का नाम एक साथ लिया गया हो. इससे पहले भी सोशल मीडिया कई बार इन दोनों की डेटिंग की खबरें आती रही हैं. यहां तक कि खुद एक बार खुद सारा तेंदुलकर की पोस्ट के कई मतलब निकाल लिए थे. आईपीएल 2020 के एक मैच के दौरान जब शुभमन गिल ने अच्छी फील्डिंग की थी तब सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शुभमन की फोटो पोस्ट करते हुए दिल वाली इमोजी बनाई थी.
Zee Salaam LIVE TV