Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1182285

UP के सभी मदरसों में गाना होगा राष्ट्रगान, जानिए क्या बोले मदरसा बोर्ड के चेयरमैन

UP Madarsa National Anthem: उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा,"मदरसे के बच्चे मेनस्ट्रीम में आएं और उनके अंदर देश हुब्बुलवतनी (देशभक्ति) के जज्बात बढ़ें.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

Up Madarsa Board: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मदरसों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. दरअसल सरकार की तरफ से फैसला लिया गया है कि अब राज्य के सभी मदरसों में राष्ट्रगान को लाज़मी करार दिया है. ज्यादातर मुसलमानों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, हालांकि कुछ लोगों ने ऐतराज़ भी जताया है. 

बता दें कि रमज़ान और ईद की छुट्टियों के बाद आज से मदरसों में पढ़ाई शुरु हुई है. ऐसे में सभी अल्पसंख्यक कल्याण अफसरों को खत लिखकर यह कहा गया है कि प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त और अनुदानित मदरसों में सत्र के आगाज़ से ही राष्ट्रगान शुरू करवाया जाए.

ज्ञानवापी श्रृंगार मामले में कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला, कमिश्नर बदलने पर कही ये बात

Add Zee News as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा,"मदरसे के बच्चे मेनस्ट्रीम में आएं और उनके अंदर देश हुब्बुलवतनी (देशभक्ति) के जज्बात बढ़ें. इसके लिए सुबह होने वाली अन्य दुआओं के साथ राष्ट्रगान गाना भी जरूरी होगा. 

Nora Fatehi ने फिर ढ़हाया कहर; हरे रंग की ड्रेस पहन निकलीं बाहर, लोगों ने कही ये बात

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने आगे कहा,"देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मुसलमानों को आगे बढ़ाने की तमाम कोशिशें कर रही है. इसलिए पीएम ने मुस्लिम छात्रों को लेकर कहा था कि मैं उनके एक हाथ में कुरान और दूसरे में कम्प्यूटर में देखना चाहता हूं. पीएम मोदी की यह सोच बताती है कि वो मुसलमानों के प्रति का नज़रिया रखते हैं."

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news