Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam757222
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंहाथरस गैंगरेप: SIT टीम का हुआ कयाम, PM मोदी ने की CM योगी से की बात, जानिए क्या कहा

हाथरस गैंगरेप: SIT टीम का हुआ कयाम, PM मोदी ने की CM योगी से की बात, जानिए क्या कहा

मुतास्सिरा के साथ हैवानियत का खेल खेलने वाले चारों दरिंदे फिलहाल जेल में हैं. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: हाथरस गैंग रेप की हस्सासियत के देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ हुकूमत ने तीन मेंबरी एसआईटी की तश्कील कर दी है और कमेटी सदारत (अध्यक्षता) दाखिला सेक्रेटरी (गृह सचिव) भगवान स्वरूप करेंगे. एसआईटी को 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपनी होगी. साथ ही सीएम योगी ने मामले का ट्रायल फास्ट ट्रैक अदालत में कराने का भी हुक्म दिया है. 

दूसरी जानिब मुल्कभर में गुस्से को देखते हुए खुद वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने भी सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और मुजरिमों के सख्त सज़ा देने की अपील की है. यह जानकारी खुद वज़ीरे आला योगी अदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर हैंडल के ज़रिए दी है. 

बता दें कि हाथरस जिले के चंदपा थाने इलाके के एक गांव में गुज़िश्ता 14 सितंबर को मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई 19 साल की दलित लड़की को गांव के ही चार नौजवानों अपनी हैवानियत का शिकार बनाया था. हैवानों ने लड़की के साथ दरिंदगी करने के बाद उसको जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया था, जिससे लड़की की गर्दन की हड्डी टूट गई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

लड़की को ज़ख्मी हालत में पहले अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था फिर हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था. यहां इलाज के दौरान मंगल की सुबह उसकी की मौत हो गई.

बता दें कि बेटी के साथ हैवानियत का खेल खेलने वाले चारों दरिंदे फिलहाल जेल में हैं. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news