खदशा ज़ाहिर किया जाहिर किया जा रहा है कि लद्दाख में पिटने के बाद चीन अब दूसरे मोर्चे पर हिंदुस्तान को उलझाने की कोशिश कर रहा है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान और चीन के दरमियान कशीदगी अभी भी उरूज पर है. इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि मरकज़ी की नरेंद्र मोदी हुकूमत ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है. जानकारी के मुताबिक चीन अब लद्दाख के साथ साथ अरुणाचल सेक्टर में भी फौज और हथियारों की तैनाती बढ़ाने में लगा है.
खदशा ज़ाहिर किया जाहिर किया जा रहा है कि लद्दाख में पिटने के बाद चीन अब दूसरे मोर्चे पर हिंदुस्तान को उलझाने की कोशिश कर रहा है. इसी को देखते हुए मोदी हुकूमत ने मुल्क में एक राय बनाने के लिए आज ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई है.
इस मीटिंग में पीएम मोदी, वज़ीरे दिफा राजनाथ सिंह समेत मुख्तलिफ पार्टियों के बड़े लीडर हिस्सा लेंगे. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में चीन से निपटने के लिए सभी पार्टियों के बीच एक राय कायम हो सकती है. साथ ही पार्लियामेंट सेशन में वक्फाए सवालात (प्रश्नकाल) न होने पर अपोज़ीशन की जानिब से किए जा रहे ऐतराज़ पर भी चर्चा हो सकती है.
Zee Salaam LIVE TV