Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam681132
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमुज़फ्फरनगर: पंजाब से पैदल बिहार जा रहे मज़दूरों को बस ने रौंदा, 6 मजदूरों की मौत

मुज़फ्फरनगर: पंजाब से पैदल बिहार जा रहे मज़दूरों को बस ने रौंदा, 6 मजदूरों की मौत

हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी मज़दूर बिहार में गोपालगंज जिले के रहने वाले थे और पंजाब में रहकर मज़दूरी करते थे.

मुज़फ्फरनगर: पंजाब से पैदल बिहार जा रहे मज़दूरों को बस ने रौंदा, 6 मजदूरों की मौत

मुजफ्फरनगर: लॉकडाउन की वजह से भूखे-प्यासे बिहार जा रहे 6 मज़दूरों को मुजफ्फरनगर में बस ने रौंद डाला. बुध की रात पंजाब से पैदल ही बिहार लौट रहे मज़दूरों को रोडवेज़ बस रौंदती हुई निकल गई. हादसे में 6 मज़दूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाकी जख्मी हुए मजदूरों को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे की है. 

हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी मज़दूर बिहार में गोपालगंज जिले के रहने वाले थे और पंजाब में रहकर मज़दूरी करते थे. लॉकडाउन के चलते मज़दूर पंजाब से पैदल ही अपने घर की तरफ लौट रहे थे.  उनके साथ ये हादसा मुज़फ्फरनगर के घलौली चेकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाज़ा के पास हुआ. पुलिस ने हादसे में 6 मज़दूरों की मौत की तस्दीक की है और उनकी लाशों की शनाख्त भी हो चुकी है. देर रात हुई इस वारदात के बाद से इंतेज़ामिया में हड़कंप मचा हुआ है. 

पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भी ट्रक पलटने से 5 मज़दूरों की मौत हो गई थी, हादसे में 11 मज़दूर जख्मी हुए थे. कानपुर और गोरखपुर में भी सड़क हादसे में 2-2 मजदूरों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटरी पर सो रहे मज़दूर रेल हादसे का शिकार हुए थे. इस वारदात में 16 मज़दूरों की मौत हो गई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

इसके अलावा मध्य प्रदेश के गुना में भी उत्तर प्रदेश के मज़दूरों से भरा कंटेनर हादसे शिकार हो गया और इस हादसे में 8 लोगों की मौत व 50 से ज्यादा लोग ज़ख्मी हो गए. ये कंटेनर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहा था. दोनों हादसों पर उत्तर प्रदेश के वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने दुख का इज़हार किया और हादसे में मरने वालों के परिवार वालों के 2-2 लाख व शदीद तौर पर ज़ख्मी लोगों को 50-50 हज़ार रुपये का मुआवज़ा देने का ऐलान किया है. 

Zee Salaam Live Tv

TAGS

Trending news