Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam759232
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें8 दिन से लापता नाबालिग लड़की का खेत में पड़ा मिला कंकाल, बाल और कपड़े

8 दिन से लापता नाबालिग लड़की का खेत में पड़ा मिला कंकाल, बाल और कपड़े

परिवार वालों के खदशा ज़ाहिर किया है कि किसी ने लड़की का कत्ल कर उसकी लाश को बाजरे के खेत में फेंक दिया है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश में बेटियों की बदहाली से जुड़ी खबरें थमने का नाम नहीं ले रही है. अब कानपुर देहात में एक 8 दिनों से लापता एक बच्ची का एक खेत में कंकाल मिलना है. लड़की के गायब रहने की वजह से उसकी तलाश की जा रही थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. अब उसका कंकाल, बाल और कपड़े गांव के बाहर एक खेत में मिले हैं. मामला रूरा थाना इलाके के गहोलिया गांव का है. 

परिवार वालों का कहना है उनकी बेटी 8 दिनों से गायब थी. हर जगह ढूंढने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका. परिवार वालों के खदशा ज़ाहिर किया है कि किसी ने लड़की का कत्ल कर उसकी लाश को बाजरे के खेत में फेंक दिया है. 

कत्ल किसने किया है इसकी वजह क्या हो सकती है अभी पता नहीं लगा है. फिल्हाल कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जल्द ही मुल्ज़िमों का पता लगा कर आगे की कार्रवाई होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news