)
भोपाल/दतियाः मध्य प्रदेश के दतिया कस्बे में एक सरकारी कॉलेज में बुर्का और हिजाब पहने दो लड़कियों के सामने लोगों के एक समूह द्वारा ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाते हुए एक वीडियो सामने आने के बाद सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं. प्रदेश के गृहमंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने जांच का आदेश देते हुए मंगलवार को दोहराया कि मध्य प्रदेश में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. किसी को भी इस मुद्दे पर भ्रम पैदा नहीं करना चाहिए.
मध्य प्रदेश के दतिया जिले के PG college में #Hijab #Burqa पहन कर आने वाली छात्राओं के विरोध में हिंदू संगठन ने जय श्री राम के नारे लगाए।
इसके पहले गृहमंत्री @drnarottammisra और मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj कह चुके हैं की मप्र में ऐसा कोई विवाद नहीं है। @TheQuint @QuintHindi pic.twitter.com/lgo4EtsvVv— Vishnukant Tiwari (@vishnukant_7) February 14, 2022
सरकार ने जांच करने का निर्देश दिया
वायरल की गई वीडियो में दतिया के सरकारी स्नातकोत्तर कॉलेज के परिसर में बुर्का और हिजाब पहने दो लड़कियों को प्रवेश करते देख कुछ युवकों को ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है. यह घटना सोमवार 14 फरवरी की है. कॉलेज ने हाल में एक आदेश जारी किया था जिसमें छात्राओं को हिजाब सहित धार्मिक पोशाक पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. मिश्रा ने कहा, ‘‘दतिया सांप्रदायिक सौहार्द की जीवंत मिसाल है. मैंने दतिया पीजी कॉलेज का वीडियो देखा है. मैंने जिलाधिकारी को उसके प्राचार्य द्वारा जारी आदेश की जांच करने का निर्देश दिया है.
बजरंग दल ने दी आंदोलन की धमकी
वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता अजय सिंह ने एक बयान में कहा कि भगवा कार्यकर्ताओं ने दतिया पीजी कॉलेज परिसर का औचक निरीक्षण किया और पाया कि कुछ छात्राएं बुर्का और हिजाब पहनकर वहां पहुंची, जो कि संविधान के अनुसार नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह (बुर्का और हिजाब पहनना) जारी रहा, तो हिंदू छात्र भगवा वर्दी में उक्त कॉलेज पहुंचेगे.’’ उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन शुरु करने की धमकी दी.
मप्र गृह मंत्री @drnarottammisra ने दतिया प्राचार्य के कालेज में हिजाब बैन वाले फैसले पर कलेक्टर को संज्ञान लेने के आदेश दिए हैं।
साथ ही दोहराया की मप्र में हिजाब को लेकर समस्या नही है और कोई भी भ्रमपूर्ण कारवाई न की जाए। @QuintHindi pic.twitter.com/06aYOuwKpb
— Vishnukant Tiwari (@vishnukant_7) February 15, 2022
विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की तारीफ की
इस बीच भोपाल (मध्य) से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने जांच के आदेश देने के लिए राज्य के गृह मंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि चूंकि राज्य सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि परिसर में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, इसलिए शैक्षणिक संस्थानों को इस संबंध में कोई भ्रम नहीं रखना चाहिए. उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर गलत सूचना फैलाने से बचने का आग्रह किया.
Zee Salaam Live Tv