Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam756723
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमोबाइल तोड़ें या जलाएं, आपके तमाम सबूत को महफूज़ रखती हैं सोशल मीडिया ऐप्स, इस तरह बचें

मोबाइल तोड़ें या जलाएं, आपके तमाम सबूत को महफूज़ रखती हैं सोशल मीडिया ऐप्स, इस तरह बचें

चाहे इसे जला दें या फिर इसे पानी में बहा दें. लेकिन आपका DATA इंटरनेट के समंदर में अमर हो चुका है और आपका यही DATA किसी भी दिन आपकी पूरी कुंडली दुनिया के सामने रख सकता है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: बॉलीवुड ड्रग्स चैट मामले ने ये साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर आपकी तमाम सरगर्मियां आपके लिए कभी भी ख़तरा बन सकती हैं. सोशल मीडिया एप्स आपके सबूतों का समंदर हैं. ये सबूत आपके खिलाफ़ भी गवाही दे सकता है. आप चाहे अपने मोबाइल फोन को तोड़ दें, चाहे इसे जला दें या फिर इसे पानी में बहा दें. लेकिन आपका DATA इंटरनेट के समंदर में अमर हो चुका है और आपका यही DATA किसी भी दिन आपकी पूरी कुंडली दुनिया के सामने रख सकता है. 

आज के दौर में हर शख़्स दो तरह की ज़िदंगी जी रहा है. एक वो जो दुनिया के सामने है और दूसरा वो जो Password के ताले में बंद है और जिस दिन ये ताला खुलता है उस दिन आपकी ज़िदंगी बेपर्दा हो जाती है.  

कैसे आपका डेटा हो रहा है सेव 
सबसे अहम बात ये है कि आपकी नैट का बैकअप ऑन था या ऑफ़? अगर आपने अपनी व्हाट्स एप का बैकअप ऑन किया हुआ है तो समझिए आपकी चैट्स का पुराना बैकअप मिल सकता है. व्हाट्स एप हर रात 2 बजे आपके DATA का एक बैकअप तैय्यार करता है.

Add Zee News as a Preferred Source

तो इसका हल क्या है 
अगर आप एंड्रायड फोन चलाते हैं तो आपको हर एप्स की सेटिंग्स में जाकर बारी-बारी से सबके बैकअप को डिसएबल करना होगा. अगर आप आईफोन चलाते हैं तो आपको एप्पल आईडी में आई क्लाउड की सेटिंग्स में जाकर बारी-बारी से बैकअप को बंद करना होगा. ऐसा करने से आप की चैट्स डिलीट करते ही खत्म हो जाएगी और इसका बैकअप नहीं बनेगा. 

कुछ एहतियात भी ज़रुरी 
- कभी भी अपनी व्हाट्स एप्प चैट के स्क्रीन शाट्स ना लें. 
- एप को अपडेट रखें. ऑटोमेटिक अपडेट स्विच आन रखें. 
- सभी एप्स को अपना डेटा एक्सिस करने की इजाज़त ना दें. 
- ड्राइव या क्लाउड बैकअप ऑन है तो उसे फ़ौरन बंद कर दें. 
- किसी से भी पासवर्ड शेयर ना करें. फोन को रिपेयर पर दे रहे हैं तो भी ऐसा ना करें. 
- सिर्फ़ पर्सनल कंप्यूटर पर ही व्हाट्स वेब का इस्तेमाल करें. 
- अपनी चैट्स को पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें. 
- ग्रुप चैट्स करते वक़्त बहुत एहतियात रखें. ये सबसे ज्यादा खतरनाक होती हैं. 
- किसी को फोन दे रहे हैं या बेच रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसे फैक्ट्री रिसेट करने के बाद ही दें. 

TAGS

Trending news