Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam668083
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंLockdown:घर आई खुशी लेकिन ड्यूटी का फ़र्ज़ निभा रहे सिपाही रमाकांत

Lockdown:घर आई खुशी लेकिन ड्यूटी का फ़र्ज़ निभा रहे सिपाही रमाकांत

कोरोना वायरस से हुए लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे सिपाही रमाकांत ने कहा लॉक डाउन के बाद ही बेटी हिमांशी को गोद मे उठाऊंगा

 

Lockdown:घर आई खुशी लेकिन ड्यूटी का फ़र्ज़ निभा रहे सिपाही रमाकांत

इटावा: कोरोना से हिंदुस्तान लॉकडाउन है लेकिन कोरोना वॉरियर्स पुलिस अहलकार आवाम की मदद के लिए घर से बाहर हैं. पुलिस अहलकार लोगों को कोरोना से बचने के लिए घरों पर रहने की अपील कर रहे हैं. जिससे आवाम कोरोना के खौफनाक वायरस से सिक्योर रहे. इसी सिम्त में एक ऐसी ख़बर सामने आई जिसे सुनकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे. 

दरअसल इटावा के थाना कोतवाली में नौरंगाबाद चौकी पर तैनात एटा निवासी सिपाही रमाकांत के घर 3 अप्रैल को बेटी ने जन्म लिया. इस ख़बर को सुनकर एक वालिद का मन खुशी से झूम गया. वो अपनी बेटी को गोदी में लेना चाहता था.लेकिन सिपाही रमाकांत ने बच्चे की फोटो को मोबाइल पर देख कर मन ही मन संतोष कर गया रमाकांत ने कहा कि अभी ड्यूटी ज़रूरी है लॉक डाउन के बाद ही बेटी हिमांशी को गोद मे उठाऊंगा.

रमाकांत के इस फ़र्ज को लेकर घरवालों ने भी पूरा साथ दिया , रमाकांत के पिताजी और छोटे भाई ने ज़िम्मेदारी निभाते हुए इस कंडीशन में रमाकांत की ग़ैरमौजूदगी का एहसास नहीं होने दिया.प्यारी सी बेटी की वालिद बने रमाकांत को उनके घरवालों ने नन्ही मुन्नी बेटी का फोटो व्हाट्सएप के ज़रिए रमाकान्त को भेज दिया जिसे देख कर रमाकान्त की खुशी का ठिकाना नही रहा.

Add Zee News as a Preferred Source

अब रमाकांत पुलिस चौकी के बाहर ड्यूटी पर तैनात अपनी प्यारी बेटी के फोटो के सहारे अपनी ड्यूटी कर रहे हैं. जब उनसे लॉकडाउन बढाने के फैसले को लेकर पूछा तो उन्होंने बिना अफसोस ज़ाहिर किए कहा यह फैसला ज़रूरी था. फिलहाल ड्यूटी पर तैनात रमाकान्त फोन पर ही घर वालों और अपनी बेटी के हालचाल लेकर 3 मई के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

Watch Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news