जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिद पहुंचे थे 10 लोग, पुलिस ने FIR दर्ज कर सबको क्वारंटीन किया गया
Trending Photos
)
बहराइच : कोरोना के खौफनाक वायरस से हिंदुस्तान को बचाने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया. लेकिन कुछ लोग आज भी कोरोना की संजीदगी को समझ नहीं रहे हैं. शायद इनको यह एहसास ही नहीं है कि इतना ही अपनी इसी नासमझी के ये कुछ लोग अपनी और अपने परिवार की ज़िंदगी को खतरे में डाल रहे हैं.एक ऐसा ही मामला सामने आया यूपी के बहराइच जिले से जहां थाना कैसरगंज के बैरी महेशपुर गांव में लॉकडाउन को ताक पर रखते हुए 10 लोग जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंच गए.
इसकी ख़बर मिलते ही पुलिस मस्जिद पहुंची और सभी जमा हुए नमाजियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की. इस मामले में पुलिस ने मस्जिद के मौलवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बैरी महेशपुर गांव के ही रहने वाले अब्दुल अलीम, मोहम्मद वारिस, शमशुल, हनीफ, मुरादी, गुलाम वारिस, अजीज, जफर, सुल्तान और हसरत बीते शुक्रवार जिला प्रशासन तथा धर्म गुरुओं की अपील को नजरअंदाज कर जबरन मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने पहुंच गए.
पुलिस ने इस मामले में मस्जिद के मौलवी समेत सभी 10 लोगों को गिरफ्तार कर FIR दर्ज की है. नियम तोड़ने पर गिरफ्तार किए गए सभी मुल्ज़िमीन को पुलिस ने क्वॉरंटीन कर दिया है और इनके सैंपल्स को कोविड-19 टेस्ट के लिए भेजा है. थाना कैसरगंज सीओ जंग बहादुर यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी मुल्ज़िमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 माहमारी अधिनियम की धारा 3, Disaster management act की धारा 51 के तहत FIR दर्ज की है.
Watch Zee Salaam Live TV