)
ओडिशा : कोरोना वायरस से बचने के लिए हिंदुस्तान लॉकडाउन है. लोगों को अगर इस वायरस के शिकार होने से बचना है तो घर में ही रहना होगा. लेकिन इस दौरान ज़रूरी सर्विसेज़ से जुड़े लोग ऐसे संजीदा वक्त में भी काम कर रहे हैं. भुवनेश्वर में काम कर रहे सोनू के चलते कितने लोगों के घरों में चूल्हा जल रहा है.
दरअसल भुवनेश्वर एजेंसी में काम करने वाले सोनू एक दिन में 30 से 40 लोगों के घर सिलेंडर पहुंचाते हैं. सोनू का कहना है कि कोरोना से बने इस संजीदा हालात में काम करना मुश्किल है लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी है. सोनू काम के दौरा एहतियात बरतते हैं उनका कहना है वो लोगों के घर अंदर नहीं जाते सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख़्याल रखते हैं.
ओडिशा:देश में लॉकडाउन है ऐसे में कोरोना के डर से ज्यादातर लोग घरों में हैं। लेकिन जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ऐसे वक्त में भी काम कर रहे हैं। इसी तरह अपनी सेवाएं दे रहें हैं भुवनेश्वर में भारत गैस एजेंसी के लिए काम करने वाले सोनू। वो कहते हैं ऐसे वक्त में काम करके अच्छा लगता है। pic.twitter.com/zibgKifkQE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2020
सोनू का कहना है कि उनके बाब ने हिदायत दी है कि दूरी बनाकर काम करें. इसके साथ ही सोनू ने यह भी कहा कि ऐसे वक्त में काम करके अच्छा लगता है. उन्हें लोगों की मदद करना अच्छा लगता है. उनकी ये जिम्मेदारी है कि इस हालात में लोगों को परेशानी ना झेलनी पड़े और उन्हें गैस मुहैया हो जाए ताकि उनका चूल्हा जल सके.
Watch Zee Salaam Live TV