)
नई दिल्ली: आईपीएल 2020 का आगाज़ होने में कुछ ही दिन बाकी बचे हैं. ऐसे में हिंदुस्तानी क्रिकेट बोर्ड के सद्र (अध्यक्ष) सौरव गांगोली टूर्नामेंट की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए दुबई पहुंचे. इस दौरान सौरव गांगुली ने शारजाह स्टेडियम का दौरा किया और इस नए स्टेडियम की तारीफ भी की. अपने इस दौरे से मुतअल्लिक सौरव गांगोली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर भी शेयर की है.
गांगुली के साथ इस दौरान आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, साबिक आईपीएल चीफ राजीव शुक्ला और आईपीएल सीओओ हेमंग अमीन भी मौजूद थे वहीं इस दौरान बीसीसीआई खज़ांची अरुण धूमल, बीसीसीआई ज्वाइंट सेक्रेटी जयेश जॉर्ज और मुबासिर उस्मानी के अलावा एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के जनरल मैनेजर भी मौजूद थे.
Warm Welcome to the Home of Cricket in UAE Sourav Ganguly, BCCI President. IPL Chairman Brijesh Patel, Ex IPL Chairman Rajeev Shukla hosted by Waleed Bukhatir, Vice Chairman of Sharjah Cricket Stadium and Khalaf Bukhatir, MD of Bukhatir Group and CEO of Sharjah Cricket Stadium. pic.twitter.com/xV3y6kG3ji
— Sharjah Cricket Stadium (@sharjahstadium) September 14, 2020
प्रेस नोट के मुताबिक गांगुली ने कहा कि नौजवान खिलाड़ी उस क्रिकेट मैदान में खेलने के लिए पुरजोश हैं जहां सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों ने तारीख रकम की है. बता दें कि शारजाह को आईपीएल के आगामी सीजन में 12 मैचों की मेजबानी करनी है. हाल में शारजाह स्टेडियम में बड़े पैमाने पर कई नए तामीराती काम किए गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV