)
South Eastarn Central Railway (SECR) Recruitment 2020 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (रायपुर) ने साल 2020-21 के लिए अपरेंटिस के ओहदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार apprenticeshipindia.org पर ऑनलाइन ज़रिए से ओहदों पर अर्ज़ी कर सकते है. अर्ज़ी का ऑनलाइन अमल 2 नवंबर से 1 दिसंबर 2020 तक जारी रहेगी. कुल 413 खाली ओहदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवोदक अधिक जानकारी के लिए @secr.indianrailways.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
अहम तारीख
अर्ज़ी जमा करने की पहली तारीख : 02 नवंबर, 2020
अर्ज़ी जमा करने की आखिरी तिथि : 01 दिसंबर, 2020
कुल रिक्त पद: 413
SECR अपरेंटिस भर्ती के रिक्त पद DRM कार्यालय रायपुर
वेल्डर - 50 पद, टर्नर - 23 पद, फिटर - 50 पद, इलेक्ट्रीशियन - 50 पद, स्टेनोग्राफर अंग्रेजी - 2 पद, आशुलिपिक हिंदी - 2 पद, स्वास्थ्य, स्वच्छता निरीक्षक - 2 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर - 8 पद, मशीनिस्ट - 10 पद, मैकेनिकल डीजल - 15 पद, मैकेनिकल रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर - 10 पद
मैकेनिकल ऑटो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स - 30 पद
वैगन रिपेयर शॉप रायपुर
फिटर - 69 पद, वेल्डर - 69 पद, मशीनिस्ट - 4 पद, इलेक्ट्रीशियन - 9 पद, मोटर मैकेनिक - 3 पद, टर्नर - 2 पद, आशुलिपिक (हिंदी) - 1 पद, आशुलिपिक (अंग्रेजी) - 1 पद
क्वॉलिफिकेशन
उम्मीदवार को 10+2 या इसके बराबर 10वीं पास होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मुतअल्लिक ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. इन पदों पर अर्ज़ी के लिए कम से कम उम्र 15 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 24 साल तय की गई है. बता दें कि सरकारी पैमानों के मुताबिक रिज़र्वेशन तबके के उम्मीदवारों के लिए उम्र में छूट होगी.
Zee Salaam LIVE TV