उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट से अभय सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं. पांचवें चरण में यहां होना है चुनाव.
Trending Photos
)
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण के पहले शुक्रवार देर रात समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अभय सिंह के काफिले पर फायरिंग की गई. इस हमले में कार छतिग्रस्त हो गई है. यह हमला उस वक्त हुआ जब अभय सिंह उनियार से जाहना बाजार जा रहे थे. उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट से अभय सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं.
गोसाईगंज सीट से उम्मीवार हैं अभय सिंह
अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट पर यूपी चुनाव के पांचवें चरण में चुनाव होना है. अभय सिंह के खिलाफ भाजपा ने आरती तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है. आरती तिवारी भाजपा के ही पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी की पत्नी हैं.
Zee Salaam Live TV: